फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Record 60 percent of voting in Alapurpur

आलापुर में रिकॉर्ड 60 फीसदी मतदान

Thu, 09 Mar 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 09 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Record 60 percent of voting in Alapurpur
मतदान - फोटो : symbolic

आलापुर विधानसभा सीट पर गुरुवार को रिकॉर्ड लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार उमड़े मतदाताओं ने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। यह पहली बार है जब यहां के मतदाताओं को फर्स्ट डिवीजन में पास होने का गौरव हासिल हुआ है। 2012 में परिसीमन के बाद आलापुर के नाम से बनी इस सीट पर 58.28 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

विज्ञापन


मतदान के अब 10 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। सभी ईवीएम को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर के विशेष कक्ष में रख दिया गया है। आलापुर में तीन लाख 23 हजार मतदाता है। आलापुर सुरक्षित विधानसभा सीट का चुनाव पूर्व में घोषित सपा प्रत्याशी चन्द्रशेखर कनौजिया के निधन के बाद स्थगित हो गया था।
विज्ञापन


जिले की चार अन्य सीट अकबरपुर, टांडा, कटेहरी व जलालपुर के साथ ही आलापुर में भी 27 फरवरी को मतदान होना था, लेकिन सपा प्रत्याशी के निधन के बाद आलापुर में चुनाव आयोग ने नौ मार्च को मतदान की नई तिथि तय कर दी थी। गुरुवार को 346 बूथों पर सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सभी बूथों पर प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की मौजूदगी में मॉकपोल कराया गया। इसके बाद सामान्य मतदान शुरू हुआ। चुनाव में सात जोनल व 30 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के अलावा 105 वीडियो कैमरा निगरानी टीम लगायी गई थी। गुरुवार को 10 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया।


इनमें बसपा प्रत्याशी त्रिभुवनदत्त, भाजपा प्रत्याशी अनीता कमल व सपा प्रत्याशी संगीता कनौजिया शामिल हैं। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आलापुर में लगभग 60.06 प्रतिशत मतदान की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed