{"_id":"64529bdde089efda500bdfa4","slug":"recognition-of-madrassas-will-be-cancelled-government-facilities-will-be-stopped-ambedkar-nagar-news-c-13-1-215231-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रद्द होगी मदरसों की मान्यता, रुकेगी सरकारी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रद्द होगी मदरसों की मान्यता, रुकेगी सरकारी सुविधाएं
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यू डायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का डेटा फीडिंग न करने वाले 236 मदरसों की मान्यता रद्द हो सकती है। मदरसों को पांच मई तक का मौका दिया गया है। यह भी कहा गया कि संबंधित मदरसों की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया बढ़ाने के साथ ही उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा मिल रही सुविधाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी जाएगी।
मदरसों की दशा में सुधार करने व शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही मनमानी करने वाले मदरसों पर कार्रवाई करने के लिए भी लगातार एक्शन लिया जा रहा है। बीते दिनों शिकायत हुई थी कि छात्रों की संख्या कम होने के बावजूद फर्जी ढंग से अधिक संख्या दिखाकर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाया जाता है।
इसे शासन ने गंभीरता से लिया। निर्देशित दिया कि जिस प्रकार परिषदीय विद्यालयों के यू डायस कोड होते हैं और पोर्टल पर छात्र-छात्राओं की पूरी डिटेल फीड कराई जाती है उसी तरह मदरसा का भी डेटा दर्ज कराएं। मालूम हो कि जिले में कुल 623 मदरसे संचालित हैं। नया शिक्षासत्र प्रारंभ होने से पहले ही सभी मदरसा संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे यू डायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं की संख्या व कक्षावार डिटेल अपडेट करें। पोर्टल पर बच्चों के आधार कार्ड, माता, पिता का डिटेल, मोबाइल नंबर समेत कई अन्य प्रकार की जानकारियां फीड करने को कहा गया।
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक कार्यालय द्वारा कई नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अब तक 236 मदरसा संचालकों ने फीडिंग नहीं कराई। ऐसे में अब संबंधित संचालकों को अंतिम नोटिस जारी करते हुए पांच मई तक सूचना पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय पर फीडिंग नहीं की गई तो संबंधित मदरसे की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
17 से शुरू होगी परीक्षा
मदरसा बोर्ड की परीक्षा 17 मई से प्रारंभ होगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के अनुसार 24 मई तक चलने वाली बोर्ड की परीक्षा 15 केंद्रों पर होगी। सीसीटीवी कैमरे की निगाह में होनी वाली परीक्षा में कुल 3177 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह आठ बजे से सुबह 11 बजे तक जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। यह परीक्षा मदरसा अहले सुन्नत जियाउल उलूम इल्तिफातगंज, मदरसा अहले सुन्नत मंजरे इस्लाम इल्तिफातगंज, मदरसा नूरुल इस्लाम इल्तिफातगंज, मदरसा मंजरेहक टांडा, मदरसा कंजुल उलूम टांडा, मदरसा निसारुल उलूम शहजादपुर, मदरसा जामिया कादरिया वहीदा खातून शहजादपुर, मदरसा जामिया कादरिया फैजुल उलूम सिंकदरपुर, मदरसा निदाएहक शहजादपुर, मदरसा जामिया बीबी सुल खातून बसखारी, मदरसा अमीरुल उलूम सिमनानिया किछौछा, मदरसा मखदूम अशरफ ओरियंटल कॉलेज रसूलपुर, दरुल उलूम महबूबे यजदानी बसखारी, जामिया अरबिया इजहारुल उलूम जहांगीरगंज, बरकतुल उलूम न्यौरी बाजार में होगी।
रद्द की जाएगी मान्यता
जिन मदरसों ने अब तक पोर्टल पर छात्र-छात्रओं की फीडिंग नहीं कराई है उन्हें पांच मई तक प्रक्रिया पूरी करने की नोटिस जारी किया गया है। ऐसा न होने पर मान्यता रद्द करने के लिए शासन को पत्र भेज दिया जाएगा। - छोटेलाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी