{"_id":"64b823994b45ebdb400e7627","slug":"received-19-crores-for-new-dress-shoe-stocking-and-bag-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-490-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नई ड्रेस, जूता, मोजा व बैग के लिए मिले 19 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नई ड्रेस, जूता, मोजा व बैग के लिए मिले 19 करोड़
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिषदीय स्कूल के बच्चे नए ड्रेस, जूता, मोजा व बैग के साथ आएं इसके लिए बुधवार को एक लाख 58 हजार 532 बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के तहत 19 करोड़ 23 लाख आठ हजार 400 रुपये भेजे गए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र कटेहरी के निपुण बच्चों के साथ ही कायाकल्प योजना के तहत बेहतर काम कराने वाले विकास खंड जलालपुर के पांच ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक साथ प्रदेश के सभी जिले के बच्चों के खाते में डीबीटी योजना के तहत धनराशि का भुगतान किया। इसका लाभ जिले के 1582 परिषदीय स्कूलों के साथ ही आठ कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बच्चों को भी मिला। प्रत्येक बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये के हिसाब से धनराशि हस्तांरित हुई। 600 रुपये में दो जोड़ी ड्रेस, 200 रुपये में एक स्वेटर, 125 रुपये एक जोड़ी जूता मोजा, 175 रुपये में स्कूल बैग व 100 रुपये में स्टेशनरी खरीदनी होगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में एमएलसी डॉ हरिओम पांडेय, डीएम अविनाश कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने शिक्षा क्षेत्र कटेहरी के प्राथमिक विद्यालय मरथुआ सरैया की निपुण छात्र अर्चना, अन्नावां के श्रेयस आनंद, मीरपुर मंशा की नंदिनी, चककोडार के शिवबालक, आत्मपुर बजदहां मीनाक्षी को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। कटेहरी बीईओ सबिस्ता परवीन के नेतृत्व में ब्लाक को निपुण बनाने के लिए प्रदेश के सुपर 50 ब्लाक में शामिल किया गया है। इसके बाद से यहां निपुण अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही कायाकल्प योजना के तहत परिषदीय स्कूलों में बेहतर काम कराने वाले विकास खंड जलालपुर के लाभापार के ग्राम प्रधान अमित गौड़, अशरफपुर भुआ के नरेंद्र देव, मंगुरा डिला की सुशील केसरी, कालेपुर महुवल के जेठूराम व कजपुरा की अफसाना बानो को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुरेश तिवारी, बीईओ जलालपुर कमल प्रकाश सिंह, जिला समन्वयक एमआईएस बिपुल कुमार सिंह व जिला समन्वयक निर्माण विकास चौधरी आदि मौजूद रहे।
बच्चों को उपलब्ध कराएं सामान
बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने योजना का लाभ पाने वाले सभी अभिभावकों से आह्वान किया कि वे जल्द से जल्द बच्चों को संबंधित सामग्री खरीद कर उपलब्ध करा दें। जिससे बच्चे नियमित रूप से स्कूल में ड्रेस, जूते-मोजे व नए बैग के साथ पहुंचें। साथ ही सभी प्रधानाध्यापकों को इसकी नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया है।