{"_id":"65d633417bd419d9b4080bd4","slug":"readiness-of-officers-tested-by-mock-drill-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-111226-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: माॅकड्रिल कर परखी गई अफसरों की तत्परता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: माॅकड्रिल कर परखी गई अफसरों की तत्परता
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। जिला आपदा प्रबंधन व एनडीआरएफ आरआरसी गोरखपुर की टीम ने बुधवार को एनटीपीसी टांडा में रासायनिक आपात से निपटने के लिए माॅकड्रिल की। साथ ही जिले के अन्य विभागों के अधिकारियों की भी तत्परता परखी गई। आपात सूचना पर कई विभागों के अधिकारी कामकाज छोड़कर मौके की तरफ रवाना हो गए।
डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त की मौजूदगी में बुधवार को एनडीआरएफ टीम ने केमिकल, बायोलाॅजिकल, रेडियोलाॅजिकल और न्यूक्लियर इमरजेंसी पर मेगा माॅकड्रिल की। एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज शर्मा की अगुवाई में एनडीआरएफ समन्वयक व फायर ब्रिगेड टीम शामिल रही।
आपात स्थिति में राहत व बचाव के लिए संस्थाओं के मध्य कार्य का विभाजन, आपसी समन्वय की स्थापना व आने वाले संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए अपनी-अपनी कार्य योजनाओं को बनाना शामिल रहा। एनडीआरएफ के उप कमाडेंट संतोष कुमार ने गोरखपुर टीम के 35 सदस्यी पूर्ण प्रशिक्षित टीम ने मॉकड्रिल की। निरीक्षक गोपी गुप्त ने लोगों को रासायनिक, जैविक व रेडियोधर्मी से होने वाले आपदा व बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर एनटीपीसी टांडा इकाई प्रमुख बीसी पलेई, प्रबंधक एके मिश्र, सीएमओ डॉ राजकुमार, सूर्यभान व रामआसरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोन बजते ही कार्यक्रम छोड़ भागे सीएमओ
एनटीपीसी में मॉकड्रिल की सूचना सिर्फ डीएम व एडीएम के पास थी। अन्य विभागों की सक्रियता परखने के लिए एडीएम के निर्देश पर कई अधिकारियों के पास फोन किया गया। जानकारी दी गई कि एनटीपीसी में केमिकल ब्लास्ट हो गया है। यह सूचना मिलते ही जिले के कई कार्यालयों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सीएमओ डॉ. राजकुमार मातृ शिशु विंग में चल रहे कार्यक्रम में शामिल थे। फोन की घंटी बजी और दूसरी तरफ से आवाज आई कि सर, एनटीपीसी में ब्लास्ट हो गया है। कई लोग घायल हो गए हैं। स्वास्थ्य टीम की तत्काल मदद चाहिए। सीएमओ के कुछ बोलते कि फोन कट गया। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते कि सीएमओ टांडा सीएचसी प्रभारी को फोन लगाने के साथ ही हाल से बाहर भागे। तत्काल चालक को आवाज लगाई और मौके की तरफ रवाना हो गए। जाते-जाते सीएमएस को जिला अस्पताल में टीम को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया। हालांकि वहां पहुंचने के बाद उन्हें स्थिति की सही जानकारी हुई।