फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ration cards should be restored for those who surrender

सरेंडर करने वालों के बहाल हों राशनकार्ड

Wed, 25 May 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ration cards should be restored for those who surrender
अंबेडकरनगर। कार्रवाई के भय से राशन कार्ड सरेंडर करने वाले कार्डधारकों के राशन कार्ड फिर से बहाल किए जाने की मांग कांग्रेस ने की है। इस मसले को लेकर बुधवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपनी मांगों का राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि राशनकार्ड सरेंडर करने व रिकवरी की चेतावनी देने का आदेश अवैध था तो इस कारण जिन उपभोक्ताओं ने अपने राशन कार्ड वापस अथवा सरेंडर किए हैं, उनके राशन कार्ड निरस्त करने की जगह फिर से बहाल किए जाए। ज्ञापन देने में कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र, जिला उपाध्यक्ष रवीश शुक्ल समेत कांग्रेसी नेता गुलाम रसूल छोटू, डॉ विजय शंकर तिवारी, संजय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed