फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rapta Bridge is Damaged

दो दशक पुराना रपटा पुल ढहने से बढ़ी आवागमन में मुश्किल

Wed, 01 Jan 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rapta Bridge is Damaged
अंबेडकरनगर के आलापुर के आराजी देवारा में टूटा रपटा पुल - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र आराजी देवारा गांव में बना लगभग 20 वर्ष पुराना रपटा पुल छह दिन पहले ढह गया। पुल ढह जाने से ग्रामीणों के समक्ष अचानक आवागमन की मुश्किल खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि आम जनता के सहयोग से यह पुल बना था। पुल के टूट जाने से आवागमन दुरूह हो गया है। इससे करीब 2 हजार की आबादी को खासी मुश्किल होगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब पुल का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

करीब दो दशक पूर्व बाढ़ प्रभावित क्षेत्र आराजी देवारा में तत्कालीन ग्राम प्रधान व जन सहयोग से करिया लोनिया मजरे के पास रपटा पुल का निर्माण किया गया था। इस पुल से करीब आधा दर्जन मजरों के ग्रामीण प्रतिदिन आवागमन करते आ रहे हैं। इससे ग्रामीणों को सुचारु आवागमन का लाभ मिल रहा था। इससे करीब दो हजार की आबादी प्रतिदिन आवागमन करती थी। छह दिन पहले रात में अचानक पुल दो पिलर के बीच ढह गया। इससे ग्रामीणों को आवागमन में मुश्किल हो रही है। नौजवान भारत सभा संगठन के मित्रसेन ने बताया कि पुल काफी दिनों से जर्जर हो चुका था। पुल के पुनर्निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मांग की गई, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। गनीमत रही कि पुल टूटने की घटना रात के समय हुई। यदि दिन में होता तो कोई अप्रिय घटना भी हो सकती थी।
विज्ञापन

गांव निवासी नंदलाल, राजमणि, हरिराम मांधाता, विशुन दयाल, लालमती, अंतदीप व भीम का कहना है कि पुल टूट जाने से आवागमन में मुश्किल हो रही है। कहा कि अभी तो किसी तरह आवागमन हो जा रहा है। परन्तु बाढ़ आने पर ग्रामीणों को इसी पुल से आवागमन करना मात्र एक सहारा होता है। ऐसे में प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उधर एसडीएम भरतलाल सरोज ने कहा कि रपटा पुल गिरने जैसी कोई सूचना अभी नहीं मिली है। यदि ऐसा हुआ होगा तो ग्रामीणों को सुचारु आवागमन की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed