{"_id":"38d60484d99baefef647d2a4bc35b3e0","slug":"ran-to-save-son-the-old-women-murdered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को बचाने दौड़ी वृद्धा को पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को बचाने दौड़ी वृद्धा को पीटकर हत्या
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह देख बेटे को बचाने दौड़ी वृद्धा को भी हमलावरों ने बख्शा नहीं। लाठी से पीट-पीटकर वृद्धा की जान ले ली। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस पिता व दो पुत्रों की तलाश कर रही है। वारदात से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
यह घटना माती क्षेत्र के सैदपुर भितरी गांव में हुई। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया कि गांव निवासी सत्यम पुत्र राजबली शुक्रवार देर शाम बिजली लाइन से कटिया लगा रहा था। तार गांव निवासी रामजग के घर सामने से गुजरा था। रामजग ने कटिया लगाने से आपूर्ति प्रभावित होने का हवाला देते हुए इसका विरोध किया।
विज्ञापन
इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उस समय ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि कुछ ही देर बाद राजबली व उसके पुत्र सत्यम और संजय लाठी लेकर रामजग के घर जा धमके और उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर दौड़ी रामजग की मां मोहरा देवी (65) पत्नी श्यामलाल ने रोका तो हमलावरों ने उसकी भी लाठी डंडों से जमकर पिटाई की गई। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलने पर एसओ मालीपुर ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। रामजग ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ के मुताबिक तहरीर के आधार पर सत्यम, संजय व राजबली के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
घटना से पीड़ित परिवारीजनों में कोहराम मचा है। गांव में भी सन्नाटे का माहौल है। एएसपी पंकज पाण्डेय ने बताया कि मामले में कार्रवाई तय कराई जा रही है। केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।