फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ran away with a bag full of jewelry from the store

दुकान से आभूषण रखा बैग् लेकर फरार हुए टप्पेबाज

Sun, 13 Dec 2020 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Ran away with a bag full of jewelry from the store
सुलेमपुर। ग्राहक बनकर आए दो टप्पेबाज सुलेमपुर बाजार निवासी ज्वैलर्स का जेवर भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब सवा लाख के आभूषण थे। दुकानदार जब तक कुछ समझ पाता, उच्चके बाइक से भाग निकले। सूचना टांडा कोतवाली पुलिस टीम को दी गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सुलेमपुर निवासी विजय सोनी बाजार में एक किराए के कमरे में ज्वैलरी की दुकान करता है। रविवार दोपहर दो टप्पेबाज पहुंचे और उससे आभूषण दिखाने को कहा। वह ग्राहक समझ आभूषण दिखाने लगा। इसी बीच कुछ और ग्राहक पहुंच गए। वह उन ग्राहकों को आभूषण दिखाने में व्यस्त हो गया। इस बीच टप्पेबाज ने आभूषण भरे बैग को उठा लिया और चलता बना। दुकानदार जब तक कुछ समझ पाता, टप्पेबाज बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही बाजारवासियों में हड़कंप मच गया। सूचना टांडा कोतवाली पुलिस टीम को दी गई। बीट दरोगा रणधीर सिंह, सिपाही गुफरान अहमद व विनय यादव मौके पर पहुंचे और छानबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ज्वैलर्स विजय सोनी ने बताया कि बैग में करीब सवा लाख के सोने के आभूषण थे। टांडा कोतवाली पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed