फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ram statue will be installed at Fawwara Chowk, Rampath will be built

Ambedkar Nagar News: फव्वारा चौक पर लगेगी राम प्रतिमा, बनेगा रामपथ

Tue, 16 Jan 2024 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Ram statue will be installed at Fawwara Chowk, Rampath will be built
अंबेडकरनगर। अयोध्या के राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बीच अकबरपुर नगर के फव्वारा तिराहा पर भगवान राम की दिव्य मूर्ति की स्थापना होगी। सात फिट ऊंची मूर्ति जहां नीले पत्थर की होगी तो वहीं वस्त्र केसरिया रंग का होगा। 22 जनवरी को मूर्ति स्थापना के लिए चबूतरे का निर्माण किया जा रहा है। इसी के साथ फव्वारा तिराहा क्षेत्र का नाम बदलकर राम पथ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य रूप देने के लिए अयोध्या में तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं। एक दिन पहले 15 जनवरी से धार्मिक अनुष्ठान भी इसके लिए प्रारंभ हो गए हैं। इसे लेकर चहुंओर उल्लास का माहौल है। अयोध्या नगरी से सटे अंबेडकरनगर में भी धार्मिक अनुष्ठानों के बीच समूचा माहौल राममय हो चला है।
विज्ञापन

इन सबके बीच अकबरपुर नगर के फव्वारा तिराहे पर भगवान राम की दिव्य मूर्ति स्थापना की तैयारी है। लगभग छह लाख रुपये से सात फिट ऊंची भगवान राम की मूर्ति बनकर तैयार है। सूत्रों के अनुसार राजस्थान से आने वाली मूर्ति नीले पत्थर की होगी। केसरिया रंग की धोती और अन्य वस्त्र होंगे। इससे मूर्ति का लुक अत्यंत भव्य होगा। मूर्ति स्थापना के लिए फव्वारा के बगल की चबूतरे का निर्माण तेजी से चल रहा है। बृहस्पतिवार तक इसे पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि 20 जनवरी को मूर्ति जिले में पहुंच जाएगी। 21 जनवरी को देर शाम उसे चबूतरे पर स्थापित किया जाएगा। इसके बाद 22 जनवरी को विधि-विधानपूर्वक मूर्ति का अनावरण होगा।


राम पथ की भी है तैयारी
फव्वारा तिराहे पर भगवान राम की मूर्ति स्थापना के साथ ही तिराहे का नाम फव्वारा तिराहा क्षेत्र बदलकर राम पथ किया जाएगा। इसे लेकर नगर पालिका प्रशासन ने तैयारी भी शुरू कर दी है। बताते चलें कि बीते वर्ष ही फव्वारा तिराहे से लेकर शहजादपुर पुलिस चौकी तक की लगभग दो किमी दूरी में फोरलेन सड़क का निर्माण हुआ है। बीच में डिवाइडर भी बना है। इसी सड़क का नाम राम पथ करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed