Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rally taken out in the celebration of Amrit Mahotsav

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में निकली रैली

Wed, 17 Aug 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rally taken out in the celebration of Amrit Mahotsav
अंबेडकरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर जिले में चल रहा हर घर तिरंगा अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। इससे पहले सोमवार को भी विविध आयोजन हुए। पुलिसकर्मियों के साथ ही विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, आम नागरिकों व छात्र छात्राओं आदि ने रैली आदि के माध्यम से तिरंगा जागरूकता अभियान चलाया। अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कई जगह देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। अकबरपुर व टांडा में साढ़े पांच सौ मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

अकबरपुर में नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता के नेतृत्व में पांच सौ मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकली। उधर टांडा में पंख उड़ान एक उम्मीद संस्था के नेतृत्व में 551 मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकली। इसमें अध्यक्ष अंशू बग्गा, पिण्टू गुप्त, बब्लू सरदार, काशिफ अहमद, मनीष अग्रवाल, ऋषभ सांवत व गप्पू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन अकबरपुर के बहुउद्देशीय हाल में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पुलिस परिवार के सदस्यों ने सामूहिक राष्ट्रगान/राष्ट्रगीत व झंडागीत में हिस्सा लिया। इसमें पुलिसकर्मियों के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की। प्रशिक्षाणीन उपाधीक्षक शुभम कुमार ने अमृत महोत्सव के बारे में विस्तार से समझाया। आरआई राजीव राय ने भी अमृत महोत्सव को यादगार बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे पांच दिवसीय संास्कृतिक कार्यक्रम के तहत सोमवार देरशाम लोहिया भवन सभागार में लोक गायिका डॉ. प्रतिमा यादव की टीम ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने देश की आजादी की महत्ता को समझाया। साथ ही सभी से 17 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। अकबरपुर में शिक्षक अमित मिश्र के नेतृत्व में छात्र×छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। इसमें शिक्षक व अभिभावक भी शामिल हुए।
आलापुर में भाजपा के विधानसभा संयोजक आनंद जायसवाल की अगुवाई में बाभनपुर गांव में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। रामनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में बने शहीद समाधि स्थल पहुंचकर यात्रा समाप्त हुई। यहां पर भाजपा नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा, सुनीति कुमार द्विवेदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष माया अग्रहरि, सत्येन्द्र मद्धेशिया आदि ने शहीदों को नमन किया। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जलालपुर एसडीएम हरिशंकर लाल, सीओ धर्मेन्द्र कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार राज कपूर, ईओ धर्मेन्द्र बहादुर सिंह व सीडीपीओ बलराम सिंह के नेतृत्व में राजस्वकर्मियों ने बाइक तिरंगा जागरूकता रैली निकाली।

तहसील परिसर से निकली रैली वाजिदपुर होते हुए यादव चौराहा, सराय चौक आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। इन आयोजनों के अलावा जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में जगह जगह नागरिकों ने तिरंगा जागरूकता रैली निकाला। संयुक्त व्यापार मंडल ने जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्त के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें रमेश गुप्त, सुशील, शिवम, दीपक मद्धेशिया, दीपक अग्रहरि, संजय, मुश्ताक अहमद, शैलेन्द्र आर्य व एहसान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed