{"_id":"645a85715962ccbc9203cf61","slug":"rallies-rocked-on-the-last-day-of-the-campaign-ambedkar-nagar-news-c-13-1-225629-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रचार के अंतिम दिन रही रैलियों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रचार के अंतिम दिन रही रैलियों की धूम
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सभी सात निकायों में 11 मई को होने वाले मतदान के मद्देनजर प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को रैलियों की धूम रही। राजनीतिक दल के अलावा निर्दल प्रत्याशियों ने रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया। दिनभर निकलने वाली रैलियों के चलते संबंधित क्षेत्र में लगभग पूरे दिन जाम की समस्या बनी रही।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार की शाम पांच बजे प्रचार का दौर थमने से पहले प्रत्याशियों ने रैलियों के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया। नगर पालिका परिषद अकबरपुर में प्रमुख दलों के अलावा निर्दल प्रत्याशियों ने धूमधड़ाके के साथ रैली निकाली। प्रत्याशियों ने पैदल भ्रमण कर लोगों से समर्थन मांगा। रैलियों का दौर सुबह से ही प्रारंभ हो गया जो दोपहर बाद तक चलता रहा।
इसके अलावा नगर पालिका क्षेत्र टांडा व जलालपुर तथा नगर पंचायत क्षेत्र इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर में भी प्रत्याशियों ने रैली निकालकर अपनी ताकत का इजहार किया। सभी में एक दूसरे से ज्यादा भीड़ एकत्र करने की होड़ मची रही। (संवाद)