{"_id":"5d54582b8ebc3e6d1323b8ac","slug":"rakhi-ambedkar-nagar-news-lko476354724","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन पहले ही जिले में चहुंओर दिखा राखी पर्व की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन पहले ही जिले में चहुंओर दिखा राखी पर्व की खुशियां
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के रोडवेज पर रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर राखी की खरीददारी करतीं बहनें
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। भाई-बहन के स्नेह की डोर को मजबूत करने वाले पर्व रक्षाबंधन का उल्लास एक दिन पहले ही बुधवार को चहुंओर दिखा। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुबह से ही बाजारों में जगह-जगह सजी रंगबिरंगी राखियों व मिठाई की खरीदारी के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा।
दुकानों पर कोई स्टोन की राखी खरीद रहा था तो कोई मोटू-पतलू राखी मांग रहा था। मोदी-योगी राखी भी बाजार में अपनी पैठ बनाए हुई थीं। इसके साथ ही मिठाई की दुकानों व उपहार की दुकानों पर भी भारी भीड़ लगी रही। शहजादपुर स्थित उपहार की दुकान पर खरीदारी कर रहे सुनील व अनुराग ने कहा कि वे हर वर्ष अपनी बहन को उपहार देते हैं। लक्ष्मी व गौरी द्विवेदी ने कहा कि उन्हें इंतजार है उस पल का जब वे भाई की कलाई पर राखी बांधकर उपहार लें।
पर्व से एक दिन पहले ही विद्यालयों में बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर मुंह मीठा कराया और आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही भाइयों ने बहनों को उपहार भी दिया। अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित मेहंदी एजुकेशनल एकेडमी में नगमा, रीना व रानी की देखरेख में रक्षाबंधन पर्व मना। नंदिनी, प्रिया, सृष्टि, जोया, कीर्ति व स्वाति आदि ने मो. अख्तर, सौरभ, नेहाल, जरी अब्बास व हर्षित आदि की कलाई पर राखी बांधकर मुंह मीठा कराया और आशीर्वाद लिया। बदले में भाइयों ने उन्हें उपहार दिया। इसके अलावा सेंट जेवियर्स, डॉ. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज, स्वामी रामानंद इंटर कॉलेज, सेंट पीटर्स व सेंट जान्स आदि विद्यालयों में पर्व की खुशियां मनाई गईं।