{"_id":"61b7961ceb9db402895cb186","slug":"rakesh-s-presence-will-create-new-political-equations-ambedkar-nagar-news-lko6087983110","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश के सपाई होने से बनेंगे नए राजनीतिक समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश के सपाई होने से बनेंगे नए राजनीतिक समीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पूर्व सांसद राकेेश पांडेय के सपा के हमराह होने से जिले का चुनावी समीकरण और भी रोचक हो गया है। कई सीटों पर अब नए समीकरण बनने के आसार हैं। इस बीच सपा में अधिकृृत तौर पर शामिल होने से पहले ही पूर्व सांसद के समर्थक लाल टोपी में नजर आने लगे। सोमवार को उनके वाहनों आदि पर बसपा की बजाय सपा के झंडे लहराने लगे हैं। पूर्व सांसद का बाकायदा सपा में शामिल होना भले ही शेष हो, लेकिन सोमवार को बड़ी तादाद में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों ने पूर्व सांसद से मिलकर उनके निर्णय के लिए बधाई दी।
जलालपुर से सपा के टिकट पर विधायक तथा बाद में बसपा के टिकट पर सांसद रह चुके वरिष्ठ नेता राकेश पांडेय के सपा में शामिल होने के निर्णय ने जिले के राजनीतिक समीकरणों में हड़कंप मचा दिया है। चुनाव से पहले शुरू हुए दलबदल के दौर में राकेश के सपा में शामिल होने को बड़ी राजनीतिक उठापटक के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस निर्णय का असर सिर्फ जलालपुर सीट पर ही देखने को नहीं मिलेगा। जिले की पांच विधानसभा सीटों में से अन्य सीटों पर भी टिकट देते समय अब सपा को नई रणनीति तैयार करनी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि यह तय माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी जलालपुर से राकेश पांडेय को प्रत्याशी बनाएगी।
एक बड़े ब्राह्मण चेहरे को पार्टी में शामिल कराने में मिली सफलता को सपा अन्य सीटों पर भी कैश कराने की तैयारी में है। सपा की कोशिश है कि राकेश पांडेय को आगामी दिनों में विधिवत पार्टी में शामिल करते हुए न सिर्फ अंबेडकरनगर वरन सुल्तानपुर, अयोध्या, संतकबीरनगर व बस्ती जैसे जनपदों में भी ब्राह्मण वर्ग के बीच बेहद संदेश दिया जा सके। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। इस बीच सपा में अधिकृत तौर पर शामिल होने से पहले ही पूर्व सांसद के समर्थकों ने लाल टोपी धारण कर ली। सोमवार को ऐसे तमाम कार्यकर्ता व शुभचिंतक सपा की लाल टोपी में नजर आए तो अलग सा कौतूहल लोगों के बीच देखने को मिला। सपा की लाल टोपी पहने शुभचिंतक व कार्यकर्ता इस नए रूप के लिए एक-दूसरे को बधाई देते भी नजर आए। पूर्व सांसद व समर्थकों के वाहनों में लगे बसपा के झंडे रविवार को ही उतर गए। सोमवार को इन वाहनों में सपा के झंडे लहराते दिखे।
विज्ञापन
उधर, पूर्व सांसद के सपा में शामिल होने के निर्णय के बाद उन्हें बधाई देने के लिए सोमवार को तांता लगा रहा। पूर्व सांसद के भाई व कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ कक्कू उनके आवास पहुंचे और कहा कि प्रदेश में नफरत व घमंड के दौर को समाप्त करने में यह निर्णय अत्यंत मददगार साबित होगा। पूर्व प्रमुख कंपोटर शुक्ल, पूर्व प्रधान हरिश्याम पाठक, वरिष्ठ सपा नेता जगदीश राजभर, प्रांतीय युवा नेता उसैद सिद्दीकी, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रमाकांत मिश्र, व्यवसायी घनश्याम गुप्त, नरेंद्र जायसवाल आदि ने भी पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचकर निर्णय पर खुशी जताई।