{"_id":"a7d1b80c68b6bb108eae51a78d4a91e0","slug":"rajkumar-murder-case-disclosed-two-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकुमार हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकुमार हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के तिलोनी निवासी राजकुमार वर्मा की 17 जून की देर रात डल्लानिजामपुर गांव के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने ससुराल आया हुआ था। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।
प्राथमिकी में जीतबहादुर व जयंत कुमार निवासी इमामपुर मलेथू समेत कुछ अन्य का उल्लेख किया गया था। घटना की विवेचना कोतवाल योगेश शाह को सौंपी गई थी। जांच-पड़ताल में पाया गया कि जो आरोपी नामजद किए गए हैं, वे घटना में शामिल नहीं हैं।
पुलिस के अनुसार महरुआ के रामनगर कर्री निवासी वीरेंद्र वर्मा, इमामपुर मलेथू अकबरपुर निवासी धर्मेंद्र वर्मा ने बाइक से जा रहे जीतबहादुर व जयंत कुमार को रोका गया। वे दोनों भाग गए, लेकिन राजकुमार उर्फ गुड्डू से वीरेंद्र वर्मा की कहासुनी होने लगी। इसी को लेकर वीरेंद्र ने अपने पास मौजूद पिस्टल से राजकुमार को गोली मार दी और भाग गए।
विज्ञापन
एसपी पंकज ने शुक्रवार को बताया कि एक दिन पूर्व अकबरपुर महरुआ रोड से भुवनपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर कोतवाल योगेश शाह के नेतृत्व में एसआई संजय सिंह, संतोष सिंह तथा सिपाही गुलाम गौस, वीरबहादुर यादव व प्रभुनाथ यादव की टीम ने वीरेंद्र व धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से राजकुमार का तमंचा तथा घटना में प्रयुक्त किया गया 32 बोर का पिस्टल भी बरामद कर लिया गया।