फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rajgir and Kishore killed in road accidents, one injured

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में राजगीर और किशोर की मौत, एक घायल

Tue, 23 Dec 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 23 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rajgir and Kishore killed in road accidents, one injured
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के बाहर खड़े मृतक के परिजन।
सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में एक राजगीर और एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

आलापुर के अछती गांव निवासी रामपरीत चौहान (40) सोमवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। मृतक के भाई संजय चौहान ने बताया कि रामपरीत चंडीगढ़ में राजगीर थे और वहां टाइल्स लगाने का काम करते थे। वह पिछले माह ही एक विवाह समारोह में शामिल होने गांव आए थे। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह बाइक से सब्जी लेने गए थे। बसखारी-रामनगर मार्ग पर अछती गन्ना कांटे के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी काजल चौहान अचेत हो गईं। उनकी बेटियों श्वेता (14) व स्वाति (10) और बेटे कृष्णा का रो-रोकर बुरा हाल है।
दूसरा हादसा एनटीपीसी के निकट यादव ढाबे के पास हुआ। अलीगंज के धुरियहिया निवासी मोहम्मद जाहिद, जिनका इल्तिफातगंज बाजार में होटल है। उनका पुत्र रेहान उर्फ चांद (16) शादियों में खाना बनाने का काम करता था। सोमवार रात रेहान अपने चचेरे भाई गुफरान के साथ बाइक से इल्तिफातगंज जा रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी टांडा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रेहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गुफरान को मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से लखनऊ रेफर किया गया है। इकलौते बेटे की मौत की सूचना पाकर मां अनीसा खातून का करुण क्रंदन सुन ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। छोटी बहन चांदनी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----
दिसंबर में 25 लोगों की सड़क हादसे में गई जान-
वर्ष 2025 में 380 सड़क हादसों में 270 लोगों की मौत हुई है। अकेले दिसंबर माह में 25 लोगों की इन हादसों में मौत हो चुकी है। इसमें से आधे की मौत हेलमेट न लगाने की वजह से हुई है। वहीं, वर्ष 2024 दिसंबर में केवल 22 लोगों की ही सड़क हादसे में मौत हुई थी। इस माह में अभी एक सप्ताह शेष है। ऐसे में मौत का आंकड़ा 30 तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----


सर्दियों में वाहन चलाते समय इन बातों का रखेंं ध्यान
सर्दियों में कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए सुरक्षित यात्रा के लिए वाहन की गति सीमित रखें और सावधानी से ड्राइविंग करें। कोहरे के दौरान हेडलाइट को हाई बीम पर रखने से बचें, क्योंकि इससे रोशनी फैल जाती है और दृश्यता कम हो जाती है, इसके स्थान पर लो-बीम का प्रयोग करें।

सड़कों पर ओवरटेकिंग से बचें और अपनी लेन में ही चलें, क्योंकि कम दृश्यता के कारण ओवरटेक करना घातक हो सकता है। सुरक्षा की दृष्टि से वाहन के इंडिकेटर ऑन रखें ताकि अन्य चालकों को आपकी स्थिति का पता रहे। मोड़ आने से काफी पहले इंडिकेटर दें और गति धीमी कर लें। साथ ही, दोपहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed