फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   rain stopped, harvesting start

बारिश थमी, खेती शुरू

Tue, 30 Jun 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Tue, 30 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन

किसान खेतों से घास फूस निकालने व मेड़बंदी का काम करते दिखे। बारिश हो जाने से लोगों का गर्मी और धूप से राहत मिली। दिन भर आसमान में बादलों के उमड़ते घुमड़ते रहने से लोगों को काफी राहत मिली।

विज्ञापन


पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद मंगलवार को थमी। इससे लोगों की दिनचर्या पटरी पर लौटती दिखी। आसमान में बादलों के दिन भर उमड़ते घुमड़ते रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम के खुशगवार होने से आम जनमानस खुश दिखा। किसानों में भी मौसम के सही होने से खुशी दिखी।
विज्ञापन


खेती किसानी का कार्य भी तेज दिखा। बारिश की वजह से बेपटरी हुई आवागमन व्यवस्था भी पटरी पर दिखी। किसान रामसहाय यादव व रामकेश वर्मा आदि ने कहा कि मौसम सही हो जाने से इसका लाभ मिला है। गन्ने की सिंचाई को लेकर परेशान किसानों को जहां राहत मिली है, वहीं धान की रोपाई आदि का काम भी जोर पकड़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यदि एक सप्ताह तक मौसम ठीक रहे तो खेतों की जुताई आदि करने में भी आसानी होगी। उधर, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की बाजारें भी मंगलवार को अपेक्षाकृत गुलजार रहीं। जिला मुख्यालय पर यूं तो बंदी का दिन था  फिर भी पिछले दो दिनों की अपेक्षा कुछ ज्यादा चहल पहल दिखी। ग्रामीण क्षेत्र की अन्य बाजारों में लोग विभिन्न सामानों की खरीददारी के लिए पहुंचे और काम निपटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed