फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Railway worker cheated in the name of inspector's job

Ambedkar Nagar News: दरोगा की नौकरी के नाम पर रेल कर्मी ने की ठगी

Fri, 08 Mar 2024 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Railway worker cheated in the name of inspector's job
अंबेडकरनगर। पुलिस विभाग में दरोगा की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी रेलवे कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में कनकपट्टी गांव निवासी बुधिराम ने कहा कि फरवरी माह में जौनपुर जनपद के शाहगंज थाना क्षेत्र के गोशाला कॉलोनी निवासी प्रेमप्रकाश से मुलाकात हुई थी। उसने पुलिस विभाग के बड़े-बड़े अधिकारियों से पहचान होने का दावा किया। बुधिराम के अनुसार उसने कहा कि तुम्हारे पुत्र को दरोगा की नौकरी दिला देंगे लेकिन इसके लिए 12 लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि प्रेमप्रकाश रेलवे में कर्मचारी है। कहा कि नौकरी के नाम पर उसे एक लाख रुपये नकद दिया। बाद में तीन लाख रुपये उसके खाते में भेज दिए। कई दिन गुजर गए लेकिन नौकरी नहीं मिली। इस पर जब प्रेमप्रकाश से राशि वापस मांगी तो वह आनाकानी करने लगा। जब अधिक दबाव डाला गया तो उसने लिखित आश्वासन दिया कि 30 सितंबर 2023 को राशि वापस कर देगा लेकिन अब तक नहीं किया। इसके बाद पुलिस का सहारा लेना पड़ा। पुलिस को प्रेम प्रकाश ने कई तरह के साक्ष्य भी दिखाए। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पर धोखाधड़ी समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed