फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Railway station turned into a cantonment, tight security arrangements

छावनी में तब्दील रहा रेलवे स्टेशन, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Fri, 17 Jun 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Railway station turned into a cantonment, tight security arrangements
अंबेडकरनगर के अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एडीएम व एसपी-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अग्निपथ को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिले में भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट मोड में रहे। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के अलावा जिलेे के अन्य रेलवे स्टेशन पूरी तरह से छावनी में तब्दील रहे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। साथ ही जिम्मेदारों को दिशा-निर्देश देते रहे। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

सेना भर्ती को लेकर केंद्र की अग्निपथ योजना को लेकर मौजूदा समय में देश के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। युवाओं द्वारा जगह-जगह ट्रेनों में आग लगाई जा रही है। इसे देखते हुए जिले में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी शुक्रवार को पूरी तरह से सक्रिय रहे। किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जगह-जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए थे। कटेहरी, अकबरपुर, जाफरगंज व मालीपुर रेलवे स्टेशन शुक्रवार को पूरी तरह से छावनी में तब्दील रहे।
विज्ञापन

एडीएम अशोक कुमार कनौजिया, एएसपी संजय राय, एसडीएम पवन कुमार जायसवाल व सीओ अशोक सिंह पुलिस टीम के साथ जहां अकबरपुर, जाफरगंज व मालीपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे, तो वहीं एसडीएम भीटी सुनील कुमार व सीओ कटेहरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर हालात का जायजा लेते रहे। डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी अजीत कुमार सिन्हा भी लगातार जिम्मेदारों से फीडबैक लेते रहे और जरूरी दिशा-निर्देश देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed