{"_id":"5c7dc14fbdec22140012bf74","slug":"railway-engineer-arrested-for-cheating-and-misdeed-with-air-hostess","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अभियंता ने शादी का झांसा देकर एयर होस्टेस से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अभियंता ने शादी का झांसा देकर एयर होस्टेस से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Tue, 05 Mar 2019 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 05 Mar 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की एक एयरहोस्टेस को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी रेलवे के अवर अभियंता को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध दिल्ली के शाहाबाद थाने में केस दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर अवर अभियंता के तौर पर तैनात आजमगढ़ निवासी अमरदीप सिंह की पहचान एयर होस्टेस से बचपन से ही है, क्योंकि वह भी आजमगढ़ जनपद की है। एयर होस्टेस तलाकशुदा है।
विज्ञापन
अमरदीप ने तलाक के बाद महिला को शादी का झांसा दिया और उससे संबंध स्थापित कर लिया। एयर होस्टेस के अनुसार अमरदीप ने यह नहीं बताया कि वह शादीशुदा है। जब उसने अमरदीप पर शादी का दबाव बनाया, तो वह मुकर गया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने जीआरपी टीम के सहयोग से अमरदीप को गिरफ्तार कर लिया। उसे अकबरपुर कोतवाली ले जाया गया। पुलिस के अनुसार ट्रांजिट रिमांड के जरिए उसे मंगलवार को दिल्ली ले जाया जाएगा। उधर, अमरदीप ने आरोपों को फर्जी बताया है। कहा, साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है।