फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   railway crossing

रेल समपार व मानवरहित क्रासिंग बंद होने की प्रक्रिया शुरू

Sun, 16 Feb 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
railway crossing
कटेहरी। रेल लाइन दोहरीकरण कार्य में तेजी सुनिश्चित करने तथा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उत्तर रेलवे ने अकबरपुर व गोशाइगंज तथा अकबरपुर व टांडा के बीच कुल 12 समपार को पूरी तरह बंद किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजकर जरूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अकबरपुर से लेकर गोशाईगंज तथा अकबरपुर व टांडा के बीच लगभग एक दर्जन समपार हैं। इन जगहों से होकर प्रतिदिन हजारों ग्रामीण रेल लाइन पार करते हैं। क्रॉसिंग न होने तथा गेटमैन का इंतजाम न होने के चलते हादसे की आशंका बनी रहती है। हादसों को कम करने के लिए ही रेलवे न सिर्फ ऐसे स्थानों पर अधिकृत क्रॉसिंग का प्रबंध कर रहा है वरन ऐसे समपार को समाप्त करने पर भी काम कर रहा है।
विज्ञापन

इस बीच जफराबाद से लेकर अकबरपुर होते हुए बाराबंकी तक के रेल लाइन को दोहरीकरण किए जाने का कार्य मंजूर हो चुका है। यह काम प्रगति पर भी है। इन्हीं सबके बीच अब गोशाईगंज से अकबरपुर तथा टांडा से अकबरपुर के बीच स्थित 12 समपार को बंद किए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इस बारे में उत्तर रेलवे की तरफ से प्रशासन को पत्र भी भेजा गया है। पत्र में रेलवे क्रॉसिंग को लेकर जरूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने की अपेक्षा प्रकट की गई है तथा क्रॉसिंग बंद करने की दशा में सहयोग भी मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच रेलवे समपार को बंद किए जाने का विरोध भी शुरू हो गया है। मखदूमनगर में रेलवे क्रॉसिंग को बंद किए जाने का विरोध जताते हुए पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय तथा सपा नेता आशीष पांडेय दीपू ने आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा है कि डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed