फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Raids in loot case, questioning suspects

Ambedkar Nagar News: लूट मामले में ताबड़तोड़ दबिश, संदिग्धों से पूछताछ

Mon, 25 May 2026 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Raids in loot case, questioning suspects
अंबेडकरनगर। मालीपुर के कजरी नंदापुर गांव में शनिवार देर रात अधिवक्ता के घर लाखों की लूट मामले में पुलिस 24 घंटे बाद भी लुटेरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। क्षेत्र के अलग अलग छह स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी। यहां से कई संदिग्धों से उठाकर उनसे पूछताछ कर घटना के खुलासा करने में जुटी है। हालांकि पुलिस अभी तक खाली हाथ है।
विज्ञापन

पुलिस पूर्व में लूट व चोरी के आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है। वारदात वाली रात वह कहां थे इसकी भी जानकारी जुटा रही है। एसपी प्राची सिंह ने घटना के खुलासे के लिए कई थानों की पुलिस को लगाया है। सोमवार को लूट वाले घर में कटका थाने की पुलिस पहुंची और बयान लेने के बाद वापस लौट गई। पुलिस वारदात वाली रात गांव से एक किलोमीटर के दायरे में एक्टिव मोबाइल नंबरों की कुंडली खंगालने में जुटी है। एएसपी पूर्वी डॉ.तेजवीर सिंह ने बताया कि बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें जुटी हुई हैं। कई अहम सुराग मिले हैं। जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed