{"_id":"63349690cdcdf73dbc6573cd","slug":"race-ambedkar-nagar-mahotsav-ambedkar-nagar-news-lko650564889","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में कुलदीप, मुलायम व अनुराग अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन में कुलदीप, मुलायम व अनुराग अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जनपद स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शहजादपुर फव्वारा तिराहे पर मुख्य अतिथि डीएम सैमुअल पॉल एन ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। प्रतिभागी अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे, रोडवेज, पटेलनगर होते हुए एकलव्य स्टेडिमय पहुंचे। इसमें कुलदीप यादव को प्रथम, मुलायम सिंह यादव को द्वितीय व अनुराग यादव को तृतीय स्थान हासिल हुआ। बाद में टॉप 30 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
डीएम सैमुअल पॉल एन ने मैराथन का शुभारंभ करते हुए युवाओं का मनोबल बढ़ाया। कहा कि यह जिले का 27वां स्थापना दिवस है। हम सभी को इसे मिलकर यादगार बनाना है। प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपने हुनर का प्रदर्शन कर सकते हैं।
सीडीओ अनुराज जैन ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि युवाओं को महोत्सव के कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठाना चाहिए। इसके बाद फव्वारा तिराहे से मैराथन की शुरुआत की। इसमें डेढ़ सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पूर्व निर्धारित मार्गों से प्रतिभागी दौड़ लगाते हुए बसखारी रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम पहुंचे। दौड़ के दौरान सड़क पर जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। बड़े वाहनों का पहले से ही इन मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों द्वारा जगह-जगह स्टॉल लगाकर धावकों को पेयजल भी उपलब्ध कराया गया। प्रतियोगिता में कुल 30 प्रतिभागियों को विजेता सूची में शामिल किया गया। इनमें धावक कुलदीप यादव को प्रथम, मुलायम सिंह यादव को दूसरा व अनुराग यादव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। बाद में डीएम व अन्य अधिकारियों ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर एडीएम अशोक कनौजिया, डीडीओ वीरेंद्र सिंह, क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्य, ओलंपिक संघ जिला सचिव हनुमान सिंह के अलावा कई जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।