{"_id":"b6813cdca65754ee80e36f87c13dd51a","slug":"quarrel-among-women-over-inheritance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के बीच वरासत को लेकर रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के बीच वरासत को लेकर रार
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझरिया गांव निवासी राममनोज पुत्र फागू का विवाह अंजली से हुआ था। उसके दो पुत्र आकाश व अंकित हैं। राममनोज दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता था। बस्ती निवासी पूजा पुत्री राममूरत के मुताबिक दिल्ली में मनोज ने उससे विवाह कर लिया और उसके साथ दिल्ली में रहने लगा।
विज्ञापन
उससे भी दो पुत्र गोलू व अभिषेक हुए। कुछ दिनों के बाद दोनों महिलाओं को राममनोज की करतूत का पता चला, तो आपसी सहमति से एक साथ रहने पर राजी हो गईं। इसी दौरान बीते दिनों राममनोज की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद लेखपाल ने दोनों महिलाओं के नाम वरासत दर्ज कर दिया। इसके बाद पूजा अपने बच्चों के साथ दिल्ली चली गई।
विज्ञापन
बीते दिनों अंजली ने तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर कहा कि पति की संपत्ति पर उसका ही हक है। लेखपाल ने मनमाने तरीके से एक और महिला पूजा के नाम भी वरासत कर दिया। यह पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी जब पूजा हुई, तो बीते बुधवार को वह अपने बच्चों के साथ आलापुर पहुंची और तहसीलदार को राममनोज से विवाह संबंधित प्रमाण सौंपे। कहा कि पति की संपत्ति पर उसका भी हक है। तहसीलदार रमेश मौर्य का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।