{"_id":"61fc199c82494d78dc5e3b73","slug":"put-up-hoardings-and-banners-to-make-voters-aware-ambedkar-nagar-news-lko6162722186","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों को जागरूक करने के लिए लगवाएं होर्डिंग व बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों को जागरूक करने के लिए लगवाएं होर्डिंग व बैनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। निर्वाचन के दौरान सभी पात्र लोगों को मतदान और जागरूक करने के लिए जिले में स्वीप योजना के तहत प्रभावी अभियान चलाया जाए। यह निर्देश बीती देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी डीएम/सीडीओ घनश्याम मीणा ने दिया।
कहा कि मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक करना ही स्वीप योजना का मुख्य उद्देश्य है। ऐसे में इस योजना के तहत जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों, कोटे की दुकान, ग्राम सभाओं, धान क्रय केंद्रों आदि सार्वजनिक स्थानों पर मतदाता जागरूकता से जुड़े पोस्टर बैनर लगाए जाएं। साथ ही मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे चुनाव में मतदाता शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कर सकें।
प्रभारी डीएम घनश्याम मीणा ने कहा कि जिन स्थानों पर पोस्टर बैनर लगाए जाएंगे, उसकी फोटोग्राफ्स उपलब्ध करानी होगी। यह कार्य छह फरवरी तक पूरा करना होगा। सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर-बैनर लगाने के साथ ही मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जाए। कृषि विभाग, विद्युत विभाग, पंचायती राज विभाग, पीडब्ल्यूडी, डिप्टी आरएमओ तथा अन्य बड़े विभागों की ओर से बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगवाई जाएगी। सीडीओ ने बताया कि स्वीप का लक्ष्य है कि चुनावों में सभी पात्र मतदाताओं को जागरूक करें, उन्हें मतदान के लिए सही निर्णय लेने में मदद करें।