फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Purchase of paddy did not start at 10 purchase centers

Ambedkar Nagar News: 10 क्रय केंद्रों पर नहीं शुरू हुई धान की खरीद

Mon, 18 Nov 2024 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Purchase of paddy did not start at 10 purchase centers
मंडी परिषद स्थित क्रय केंद्र पर होती तौल स्रोत विभाग
अंबेडकरनगर। धान खरीद शुरू हुए एक पखवाड़े से अधिक का समय बीत गया है। इसके बावजूद अभी तक दस धान क्रय केंद्रों पर खरीद का कार्य शुरू नहीं हो सका है। 78 क्रय केंद्रों पर 959 किसानों के 4436.69 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। लक्ष्य की तुलना में अब तक 3.26 प्रतिशत धान खरीद हुई है।
विज्ञापन

जिले में धान की खरीद के लिए एक नवंबर से छह एजेंसी के 88 क्रय केंद्रों का संचालन शुरू होना तय हुआ। सरकारी अवकाश के चलते चार नवंबर से धान खरीद की प्रक्रिया शुरू की गई । अब लगभग एक पखवाड़े से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी चार एजेंसियों के दस क्रय केंद्रों पर अभी तक खरीद का कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार खाद्य विभाग के 29 क्रय केंद्र की तुलना में तीन पर अभी खरीद नहीं हो सकी है। पीसीएफ के 32 क्रय केंद्रों में से चार पर सन्नाटा है। पीसीयू के 15 क्रय केंद्रों में से दो जबकि यूपीएसएस के सात केंद्रों की तुलना में एक पर खरीद का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। विभाग के अनुसार अब तक 78 धान क्रय केंद्र पर 959 किसानों के 4436 एमटी धान की खरीद हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह हजार से अधिक सत्यापन लंबित
धान की बिक्री के लिए जिले के 14,830 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, जिसमें सोमवार तक 6494 किसानों की पत्रावली विभिन्न तहसीलों में लंबित चल रही है। विभाग के अनुसार टांडा में 1813,आलापुर में 523, जलालपुर में 1291, अकबरपुर में 2445 व भीटी तहसील में 417 किसानों के कागजात का अभी तक सत्यापन नहीं हो सका है।



जल्द शुरू होगी खरीद
धान की खरीद के लिए कुछ केंद्र अंतिम दौर में बने थे जिनकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही उन केंद्रों पर खरीद का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। -संतोष कुमार द्धिवेदी, खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed