फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Provisional voter list published for civic elections

निकाय चुनाव के लिए प्रकाशित हुई अनंतिम मतदाता सूची

Mon, 31 Oct 2022 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Provisional voter list published for civic elections
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव के लिए सोमवार को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। अब पहली नवंबर से दस दिन तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में निकाय चुनाव की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। तीन नगर पालिका परिषद व चार नगर पंचायतों में चुनाव कराए जाने हैं। इसे लेकर मतदाता सूची तैयार करने का काम लगभग अंतिम चरण में है। बीते दिनों सभी नगरीय क्षेत्रों में बीएलओ ने घर-घर जाकर नए मतदाताओं के नाम शामिल करने व दिवंगत मतदाताओं के नाम काटने का अभियान चलाया था। इसके बाद अनंतिम मतदाता सूची को प्रकाशित करने की तैयारी की गई थी।
इसी क्रम में अब जिले के 340 बूथों पर अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों के अलावा कलेक्ट्रेट, सहायक निर्वाचन कार्यालय तथा सभी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के कार्यालय पर भी सूची चस्पा कर दी गई है। इसके आधार पर पहली नवंबर से सात नवंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
विज्ञापन

दावे और आपत्तियां निर्धारित प्रपत्र पर ही स्वीकार्य होंगी। दावे एवं आपत्तियों को निर्धारित फार्म में भरकर मतदेय स्थलों पर नियुक्त बीएलओ के पास या नगर परिषद एवं नगर पंचायत कार्यालय पर भी जमा कराया जा सकता है। इन दावों एवं आपत्तियों पर विचार करने के बाद समुचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद निकाय चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो जाएगा। इसी सूची के आधार पर निकाय चुनाव होंगे। एडीएम एके कनौजिया ने शहरी क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मतदान केंद्रों पर जाकर सूची का निरीक्षण अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed