फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Provide good environment to children in school

बच्चों को विद्यालय में उपलब्ध कराएं अच्छा माहौल

Fri, 22 Jul 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Provide good environment to children in school
अंबेडकरनगर। निपुण भारत मिशन के तहत शुक्रवार को जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान आलापुर में शिक्षकों के चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कहा गया कि छात्र-छात्राओं का मानसिक व शारीरिक विकास बेहतर ढंग से हो सके, इसके लिए विद्यालय में बेहतर माहौल उपलब्ध करना होगा।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ प्रशिक्षण प्रभारी वीना चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। उन्होंने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं की रुचि पढ़ाई की तरफ अधिक हो, इसके लिए विद्यालय में बेहतर माहौल पैदा करना होगा। यदि कोई विद्यार्थी विद्यालय छोड़े तो न सिर्फ उसके अभिभावक बल्कि उससे भी मिलकर उसका उत्साहवर्धन भी करें। छात्र को विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए उन्हें खेल-खेल में पढ़ाएं। छोटे बच्चों को संख्यात्मक पढ़ाई देने के लिए बेहतर माहौल उत्पन्न करना होगा। उन्होंने निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी शिक्षकों को इस मिशन को शत-प्रतिशत सफल बनाने में अपना पूरा योगदान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर का समापन करते हुए प्राचार्य मनोज कुमार गिरि ने कहा कि विद्यालय में ऐसा माहौल तैयार करें जिससे शारीरिक, सामाजिक, भावनात्मक, संख्यात्मक, संज्ञानात्मक व जीवन कौशल आदि का विकास छात्र-छात्राओं का हो सके। इसके लिए सभी शिक्षकों को अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।

कक्षा में संवाद की भूमिका के साथ ही भाषा की उच्च स्तरीय दक्षता व सौहार्द्रपूर्ण माहौल तैयार करने की भी जिम्मेदारी शिक्षकों पर है। इस दौरान अखिलेश कुमार, शुचि राय, प्रमोद कुमार, डॉ. सुरेश, मो. अफजल, डॉ. कृष्ण व दिनेश कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed