फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Protest was done by blocking the national highway in support of Bharat Bandh

Ambedkar Nagar News: भारत बंद के समर्थन में नेशनल हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

Wed, 21 Aug 2024 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Protest was done by blocking the national highway in support of Bharat Bandh
हाईवे जाम कर प्रदर्शन करते लोग। -संवाद
अंबेडकरनगर। आरक्षण मसले को लेकर दलित संगठनों के आह्वान पर भारत बंद के दौरान युवाओं ने टांडा से बांदा जा रहे नेशनल हाईवे को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। अकबरपुर नगर में कई संगठनों ने एकजुट होकर मार्च निकाला। इसके बाद कलेक्ट्रेट पर भी एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इससे पहले पटेलनगर, रोडवेज व कलेक्ट्रेट के निकट मार्ग भी जाम किया। वक्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आया है उसे निष्प्रभावी करने की पहल केंद्र सरकार को अविलंब करनी चाहिए।
विज्ञापन

एससी-एसटी आरक्षण उपवर्गीकरण करने के विरोध में आयोजित भारत बंद की शुरुआत में अकबरपुर तहसील क्षेत्र के कसेरुआ गांव के निकट बड़ी तादाद में नवयुवक एकत्र हुए। इसके बाद यहां सुबह आठ बजे ही नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। इससे यात्री व माल वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह स्कूल का समय होने के चलते छात्र-छात्राओं से भरे कई वाहन भी इसमें फंस गए। मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस को जाम का शिकार होना पड़ा।
विज्ञापन

खबर मिलते ही अकबरपुर सीओ सिटी देवेंद्र मौर्य, कोतवाल वीबी सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद युवाओं को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया गया। बाद में अलग-अलग संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं व युवाओं ने अकबरपुर नगर में आरक्षण के समर्थन व इसमें छेड़छाड़ न करने को लेकर आवाज बुलंद करते हुए मार्च निकाला। अलग-अलग क्षेत्रों से जुलूस के रूप में आए लोग कलेक्ट्रेट के निकट एकत्र हुए। वहां वक्ताओं ने कहा कि ऐसे किसी भी आदेश को स्वीकार नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार को इसमें तत्काल दखल देकर संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए। प्रदर्शन में बसपा के अयोध्या मंडल प्रभारी अरविंद गौतम, दयाराम राजभर, जिलाध्यक्ष सुनील सावंत, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष जय सिंह राणा, जिपं सदस्य राजेंद्र गौतम, प्रांतीय नेता निखिल राव, बहुजन मुक्ति पार्टी जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुड्डू, जितेंद्र राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर आयोजित धरने का समर्थन करने सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव व अन्य लोग भी पहुंचे। बाद में आंदोलनकारियों ने अकबरपुर टांडा मुख्य मार्ग को जाम भी किया। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार बलवीर सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed