{"_id":"5f7b53588ebc3e9b8f2e5fbd","slug":"protest-ambedkar-nagar-news-lko5437091117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल मार्च निकाल कर उठाई मांग, दरिंदों को फांसी की सजा दिलाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल मार्च निकाल कर उठाई मांग, दरिंदों को फांसी की सजा दिलाए सरकार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के कटेहरी में बेटियों पर अत्याचार को लेकर कैंडल मार्च निकालते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटेहरी। हाथरस व बलरामपुर में बलात्कार की घटनाओं को लेकर लोगों में उबाल है। इसी क्रम में सपा नेता आशीष पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम को कैंडल मार्च निकाला। साथ ही सरकार से दरिंदों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सिस्टम की असफलता के चलते आज देश की बेटियां शर्मसार हो रही हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
रविवार शाम सपा नेता आशीष पाण्डेय के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च सेमराघाट से शुरू होकर मदनगढ़ चौराहे पर समाप्त हुआ। इस दौरान दरिंदों को फांसी दो के नारे के साथ आवाज बुलंद की गई। सपा नेता ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश की बेटियां सुरक्षित नहीं है। यदि सरकार को महिलाओं व बेटियों की इतनी चिंता होती तो उनके सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाते।
वक्ताओं ने कहा कि बेटियों को न्याय दिलाने के लिए आगे आने वालों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। यदि सरकार समझती है कि लाठी के बल पर उनकी आवाज को दबा दिया जाएगा तो यह संभव नहीं है। संगठन देश व समाज के साथ हो रहे अन्याय को लेकर हमेशा आवाज बुलंद करता रहेगा। कार्यकर्ताओं ने दरिंदों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर साधू यादव, नंदू यादव, लक्ष्मी यादव, करमराज आदि मौजूद रहे।