फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   protest agenest CAA and NRC

सीएए के विरोध प्रदर्शन को रोकने छावनी में तब्दील हुआ शहर

Sun, 02 Feb 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
protest agenest CAA and NRC
अंबेडकरनगर के शहजादपुर चौक में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात पुलिस बल। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गाजी फाउंडेशन की अपील को देखते हुए रविवार को पुलिस टीम पूरी तरह चौकस दिखी। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहे से लेकर शहजादपुर व रेलवे स्टेशन आदि क्षेत्रों में पुलिस का सख्त पहरा दिखा। अचानक बढ़ी पुलिस की चहल कदमी को देखते हुए आम जनमानस में किसी अनहोनी की आशंका काफी देर तक बनी रही।
विज्ञापन

उधर, पुलिस की सक्रियता के बीच खुलकर कोई विरोध के लिए सामने नहीं आया। पुलिस टीम इस बीच विरोध का आह्वान करने वाले फाउंडेशन अध्यक्ष मुराद अली समेत तीन लोगों को एएसपी के समक्ष ले गई। आवश्यक पूछताछ के बाद सभी को जाने दिया गया। बाद में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिले में भी छिटपुट स्थानों पर नागरिकता संशोधन कानून व एनपीआर को लेकर विरोध चल रहा है। बीते दिनों बंद के आह्वान के साथ ही एक संगठन ऌे पदाधिकारियों ने पदमार्च कर विरोध जताया था। इसमें पुलिस ने सैकड़ों लोगों की गिरफ्तारी भी विभिन्न क्षेत्रों से की थी। इस बीच गाजी फाउंडेशन अध्यक्ष मुराद अली की तरफ से सोशल मीडिया पर रविवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। रविवार को सुबह से ही नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अचानक बड़ी तादाद में पुलिस कर्मी नजर आने लगे। अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे से लेकर शहजादपुर क्षेत्र व रेलवे स्टेशन क्षेत्र में पुलिस टीम भ्रमण करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक बढ़ी पुलिसकर्मियों की संख्या को देखकर आमजनमानस में किसी अनहोनी की अशंका व्याप्त हो गई। हालांकि बाद में मामला जानने के बाद आम नागरिकों ने राहत की सांस ली। इस बीच अपराह्न करीब 3 बजे पुलिस टीम ने अध्यक्ष मुराद अली समेत तीन लोगों को एएसपी अवनीश मिश्र के समक्ष पेश किया। वहां एएसपी ने किसी प्रकार का प्रदर्शन न करने को लेकर हिदायत दी। इससे पहले पटेलनगर तिराहे पर मुराद व अन्य ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर अभिषेक पाठक को सौंपा।
विरोध प्रदर्शन रोकने को भारी पुलिस बल तैनात
टांडा में सीएए व एनआरसी के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन को रोकने के लिए नगर के आईसीआईसीआई बैंक शाखा के निकट रविवार को भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। टांडा पुलिस को सूचना मिली कि रविवार पूर्वान्ह छज्जापुर में एमआईएम कार्यकर्ता सीएए व एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। इसे रोकने के लिए बड़ी तादाद में पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए।

सीओ अमरबहादुर ने मोर्चा सम्हाला और पुलिस कर्मियों के साथ गश्त करने लगे। हालांकि पुलिस की सख्ती के बीच कोई आयोजन नहीं हो पाया। इसी बीच संगठन के प्रदेश सचिव इरफान पठान ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर सिर्फ संविधान का प्रस्ताव पढ़ने का कार्यक्रम था। यह कार्यक्रम शुरू होता इससे पहले ही एक कार्यकर्ता के निधन की सूचना आ गई। इसके चलते आयोजन निरस्त कर दिया गया। उधर सीओ ने कहा कि यदि किसी ने बिना अनुमति कोई प्रयास किया तो कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed