फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   protest against falling law and order

गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 30 Jun 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Tue, 30 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन

कहा कि मौजूदा समय में जनता कई समस्याओं से जूझ रही है। उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। कानून नाम की चीज प्रदेश में नहीं रह गई है। आए दिन लूट, हत्या, दुष्कर्म व छिनैती की घटनाएं हो रही हैं। लोग दहशत में हैं और उनमें असुरक्षा की भावना है।

विज्ञापन


किसानों को बर्बाद हुई गेहूं फसल का उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है, तो अधिकतर गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं हो पा रहा है। कार्यालयों में अधिकारी काम नहीं कर रहे, तो पीड़ितों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

भीटी प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील के सामने प्रदर्शन किया।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह ने कहा कि जब से प्रदेश में सपा की सरकार बन है कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। तमाम पात्र योजनाओं के लाभ के लिए भटकने को मजबूर हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने कहा कि सपा सरकार से आमजनता ऊब गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले चुनाव में उसे इसका खामियाजा भुगतना होगा। बाद में छह सूत्री मांगपत्र एसडीएम को सौंपा गया। इसमें महरुआ एसओ को हटाने, बढ़ी विद्युत दर को वापस लेने, सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने, दैवीय आपदा के लिए धनराशि का किसानों में वितरण कराने की मांग की गई। इस दौरान आदित्य शुक्ल, हरीश शुक्ल, कृष्णचंद्र सिंह, कपिलदेव तिवारी आदि मौजूद रहे।
   टांडा प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि वे प्रदेश सरकार की विफलताओं को जनजन तक पहुंचाएं। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दें। प्रदेश सरकार ने बिजली दर बढ़ा दी। इसे तुरंत वापस लिया जाए।

एपीएल, बीपीएल व अंत्योदय कार्डधारकों को सस्ते दर में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने को लेकर गैस एजेंसी गंभीर नहीं है। इस पर तत्काल कार्रवाई की जरूरत है। भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कपिलदेव वर्मा व नगर अध्यक्ष दीपक केडिया ने कहा कि माइनर में पानी न आने से किसानों को सिंचाई में समस्या हो रही है।


जर्जर हो चुके विद्युत तारों द्वारा विद्युत आपूर्ति करने से आए दिन आपूर्ति में बाधा होती है। इसे ठीक कराया जाए। चेतावनी दी कि जल्द समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो वे लोग बड़ा आंदोलन करेेंगे। इस दौरान शिवपूजन वर्मा, श्यामबाबू गुप्त, दानबहादुर यादव, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, रामसूरत मौर्य, राकेश कुमार गौड़, अशोक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed