फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Protest against attack on CM residence in Delhi

दिल्ली में सीएम आवास पर हमले के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 31 Mar 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Protest against attack on CM residence in Delhi
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हुए हमले के विरोध में गुरुवार को आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि हमले के पीछे भाजपा के गुंडो का हाथ है। केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला कर ही अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने घटना का विरोध करते हुए अपनी मांगों का राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को आम आदमी पार्टी नेता सौरभ मिश्र, रामबरन प्रजापति, सुल्तान शाह, सेवराम वर्मा, संगीता, राजेश कुमार, कासिम आदि ने कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हो कर विरोध प्रदर्शन किया। सभी ने आरोप लगाया कि पूरी घटना को भाजपा के इशारे पर ही अंजाम दिया गया है। आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता न तो इसे बर्दाश्त करेगा, और न ही चुप बैठेगा। कार्यकर्ताओं ने घटना के दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाए जाने की मांग का राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed