{"_id":"62acbdc6177a7844e36b5263","slug":"protest-against-agneepath-for-the-second-day-bsp-mp-also-in-support-ambedkar-nagar-news-lko635657360","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ के विरोध में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, बसपा सांसद भी समर्थन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ के विरोध में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, बसपा सांसद भी समर्थन में
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर तहसील प्रांगण में अगिभनपथ के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सांसद रिते
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अग्निपथ को लेकर विरोध के स्वर अंबेडकरनगर से भी बुलंद हो गये हैं। सांसद रितेश पांडेय की अगुवाई में युवाओं ने जलालपुर तहसील मुख्यालय पर विरोध मार्च निकाला। सेना भर्ती में सरकार के नये नियम का पुरजोर विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार वादे के अनुरूप युवाओं को रोजगार तो मुहैैया नहीं करा पा रही है, लेकिन इसके उलट रोजगार छीनने का काम जरूर किया जा रहा है। बाद में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर भर्ती की नई प्रक्रिया खत्म करने की मांग की।
अग्निपथ को लेकर भड़के युवा शुक्रवार को जलालपुर नगर स्थित सांसद रितेश पांडेय के कार्यालय पहुंच गए। युवाओं ने यहां सांसद से मुलाकात की। सांसद ने उनकी पीड़ा से खुद को जोड़ा और युवाओं के साथ पैदल मार्च में शामिल होने का फैसला किया। इसके बाद पोस्टर, बैनर और होर्डिंग के साथ युवाओं ने सांसद के नेतृत्व में अग्निपथ के विरोध में पदमार्च निकाला। तहसील तक निकले मार्च के दौरान युवाओं ने कहा कि सरकार का यह फैसला युवा हित में नहीं है। इससे युवाओं का कतई भला नहीं होगा। युवाओं ने कहा कि सेना में भर्ती होकर अपना भविष्य बनाने के साथ ही देश की सेवा का संकल्प तमाम युवाओं ने ले रखा है। सरकार इस इरादे पर कुठाराघात करने पर तुली हुई है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
सांसद रितेश ने युवाओं के बीच कहा कि सरकार को सीधे तौर पर युवाओं को रोजगार और स्थायी नौकरी देने पर ध्यान फोकस करना चाहिए। युवाओं से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सांसद ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुये कहा कि छह वर्ष में सिर्फ रेलवे में ही 72 हजार पद खत्म कर दिए गये। ढेर सारे पदों को ठेके पर दे दिया गया है। रोजगार देने वाली सरकारी कंपनियों की तेजी से बिक्री की जा रही है। युवा इससे हैरान व परेशान हैं। इन सबके बीच अब अग्निपथ लाकर युवाओं से छल किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से अविलंब नये प्रावधानों को वापस लिये जाने की मांग की। बाद में तहसील पहुंचकर भर्ती के नये नियम के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में ऋषि कपूर, अश्विनी मौर्य, देवेंद्र यादव,बब्लू निषाद, शिवम यादव, सुधांशु शर्मा, गोपाल आदि मौजूद रहे।