फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   property attached for non-payment of dues

Ambedkar Nagar News: बकाया न जमा होने पर कुर्क की संपत्ति

Tue, 21 Mar 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 21 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
property attached for non-payment of dues
अंबेडकरनगर। केसीसी से लिए गए साढ़े नौ लाख रुपये का बकाया न जमा करने पर एसडीएम ने बैंक प्रबंधक के साथ गांव पहुंचकर दो बकायेदारों की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। बकायेदारों के खेतों में लाल झंडी लगाकर कुर्की की प्रक्रिया संपन्न की गई। संबंधित भूमि पर किसी प्रकार की बुवाई-जुताई न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन





आलापुर तहसील क्षेत्र के कवही अंजनपुर निवासी कमलेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव एवं उनके पुत्र पंकज ने बैंक आफ बड़ौदा शाखा माडरमऊ से बीते दिनों केसीसी पर साढ़े नौ लाख रुपये का कर्ज लिया था। निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद बकायेदारों द्वारा कर्ज की राशि जमा नहीं की गई।
विज्ञापन




इस पर बैंक द्वारा बकाया जमा करने के लिए आग्रह भी किया गया। फिर भी संबंधित राशि बैंक में जमा नहीं हो सकी। ऐसे में बैंक द्वारा संबंधित के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया। इन सब प्रयासों के बाद भी बकाया न जमा होने पर सोमवार को एसडीएम आलापुर बाबूराम, नायब तहसीलदार, बैंक शाख प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों के साथ गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद बकायेदारों की अचल संपत्ति के तौर पर खेत को कुर्क कर लिया गया। खेतों में लाल झंडी लगाकर कुर्की की कार्रवाई संपन्न की गई। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि संबंधित खेतों पर किसी भी तरह का कृषि कार्य किया गया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed