{"_id":"7f208aa39b16fd0931df2bbb60aa7a1e","slug":"property-attached-for-cmr-debitimg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमआर बकाएदारों की चल अचल संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमआर बकाएदारों की चल अचल संपत्ति कुर्क
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम एसपी सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के कुल सात सीएमआर बकाएदार हैं। न्यायालय के तमाम निर्देश के मुताबिक उनके द्वारा सीएमआर बकाया जमा नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन
इसमें खाद्य एवं रसद विभाग से खरीद करने वाले सिंह राइसमिल रैमलपुर सोनावां पर 11 लाख 81 हजार 217 रुपए, सतगुरु राइसमिल सारंगपुर दियरा पर 47 लाख 8 हजार 198 रुपये, सीमा सूर्या राइसमिल दरबपुर पर 66 लाख 57 हजार 83 रुपये, आदित्य फूड ग्रेन सोनावां पर 12 लाख 51 हजार 293 रुपये, नीलेश चावल उद्योग तकिया कालू पर 49 लाख 55 हजार 346 रुपये, अवध चावल उद्योग विकवाजीतपुर पर 16 लाख 42 हजार 905 रुपये बकाया है।
विज्ञापन
इसी तरह तथा पीसीएफ से राजा चावल उद्योग महमदपुर नगरहा पर 45 लाख 21 हजार 815 रुपये बकाया है। इस मामले में न्यायालय ने आरोपियों के अचल चल संपत्ति की कुर्क करने का निर्देश दिया था। न्यायालय के निर्देश के अनुसार यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। इसमें दो लोगों की रिवाल्वर भी एसडीएम ने भीटी थाने में जमा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन