फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Programs will be held after completion of four years of government

सरकार के चार साल पूरे होने पर होंगे कार्यक्रम

Thu, 18 Mar 2021 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Programs will be held after completion of four years of government
अंबेडकरनगर। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बुधवार देर शाम डीएम सैमुअल पॉल एन ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम को सफल बनाना सभी की जिम्मेदारी है। सभी विभागों को अपनी तैयारी मुकम्मल रखनी होगी। बताया कि 19 मार्च को 11 बजे मुख्यमंत्री की प्रेसवार्ता का लाइव प्रसारण सूचना विभाग के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि 19 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के अलावा सांसद व विधायक मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, गोल्डन कार्ड, दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरण किया जाएगा। 20 मार्च को सभी विधानसभाओं में जनसभाओं का आयोजन होगा। 21 मार्च को ग्रामीण क्षेत्रों में मिशन किसान कल्याण के रूप में प्रत्येक विकास खंड मुख्यालय पर किसानों के हितों में उनकी आय वृद्धि के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसान कल्याण मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन

22 मार्च को मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सेल्फ डिफेंस एवं एंटी रोमियो स्क्वायड आदि से संबंधित सम्मेलनों का आयोजन होगा। 23 मार्च को मिशन रोजगार के अंतर्गत जिला पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में युवाओं के कल्याणार्थ तथा कौशल विकास के लिए उद्यमों को स्थापित करने व उनकी क्षमता वृद्धि के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजना की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा 24 मार्च को मिशन श्रमिक कल्याण के अंतर्गत सैनिकों के कल्याण व उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही सभी विकास खंडों में रोजगार मेले का आयोजन होगा। डीएम ने सभी को इन कार्यक्रमों को सफल बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed