{"_id":"64bc144c13cc323bd4036c24","slug":"procession-with-alam-and-duldul-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-639-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अलम व दुलदुल के साथ निकला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अलम व दुलदुल के साथ निकला जुलूस
Sat, 22 Jul 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर नगर में निकला मोहर्रम का जुलूस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कर्बला के 72 शहीदों की याद में अकबरपुर के मीरानपुर इमाम बारगाह से प्रसिद्ध जुलूस अंजुमन अकबरिया के नेतृत्व में निकला। कई अन्य जगहों पर मजलिसों का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों मुस्तैद रहे।
मीरानपुर मोहल्ले से जुलूस में अलग-अलग अंजुमनों के सदस्य शामिल हुए। अलम व दुलदुल के साथ निकले जुलूस में अंजुमन के सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। नगर के अलग-अलग मार्गों का भ्रमण करते हुए जुलूस शनिवार सुबह अयोध्या मार्ग स्थित कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान इमाम हुसैन व उनके साथियों को याद किया गया। कहा गया कि इंसानियत को बचाने के लिए दी गई यह कुर्बानी हमेशा लोगों को प्रेरणा देती रहेगी।
अंजुमन अध्यक्ष रेहान जैदी ने बताया कि जुलूस में मौलाना नूरूल हसन व मौलाना गुलाम मुर्तजा ने तकरीर किया। संचालन का जिम्मा आरिफ अनवर व जैदी रिजवी ने किया। जुलूस ने जुल जनाह, अमारी व अलम की जियारत कराई गई। अंजुमन अकबरिया, अंजुमन रौनके इस्लाम नगपुर, अंजुमन शमशीरे हैदरी टांडा, अंजुमन जाफरिया लोरपुर व अंजुमन अकबरिया रजिस्टर्ड के सदस्य नौहा व मातम के जरिए माहौल को गमगीन कर दिया। कार्यक्रम में रजा अनवर, अलमदार हुसैन, सुजात हुसैन, इफ्तेखार हुसैन, संजय, सज्जाद हुसैन, परवेज मेहदी आदि मौजूद रहे। उधर टांडा, बसखारी, जलालपुर, इल्तिफातगंज, हंसवर, हीरापुर व जहांगीरगंज आदि क्षेत्रों में मजलिसों का आयोजन किया गया।