फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Problems of 9922 farmers solved in special campaign

Ambedkar Nagar News: सपा ने घोषित की 62 सदस्यीय जिला कमेटी

Sat, 10 Jun 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 10 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Problems of 9922 farmers solved in special campaign
नौ ब्लाॅक व पांच विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भी बने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने 62 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पांच विधानसभा क्षेत्र व नौ ब्लाॅक अध्यक्ष भी तैनात कर दिए गए हैं। सभी पदाधिकारियों से कहा गया कि वे संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं।
समाजवादी पार्टी ने बीते दिनों जिलाध्यक्ष पद पर जंगबहादुर यादव की तैनाती कर दी थी जबकि बाद में राजितराम यादव को जिला प्रवक्ता व मुजीब अहमद सोनू को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी थी। यह तीनों नियुक्ति प्रांतीय नेतृत्व ने की थी। इसके बाद से ही जिला कमेटी का इंतजार किया जा रहा था। अब 58 अन्य सदस्यों को मिलाकर 62 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी शनिवार को जारी कर दी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में जिला प्रवक्ता ने बताया कि मुकेश सिंह, मोहम्मद नदीम अंसारी, अजय दुबे अंजू, आनंद वर्मा, रामपियारे निषाद, देवेंद्र भाष्कर को उपाध्यक्ष, गंगाराम राजभर, गंगेश पासवान, नंदलाल भारती, सतीश विश्वकर्मा, सुभाष यादव, सुरेश पाल बब्लू, हारून अंसारी, रामस्वरूप मौर्या, शमशाद खान, अनिल कनौजिया, नरसिंह यादव, पवन यादव, सुरेंद्र यादव, विवेक गौड़, सालिकराम यादव, प्रह्लाद गौतम, कृपाशंकर पांडेय, शफीक अहमद खान, जफर हयात, अब्दुल महमूद एडवोकेट साधू गौड़ को सचिव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील वर्मा, संजय शर्मा, प्रेमसागर प्रजापति, हयात मोहम्मद, जितेंद्र सिंह, राजन कनौजिया, शिवमंगल यादव, ललितराम प्रजापति, हरिकेश यादव, जगराम चौहान, जंगबहादुर चौरसिया, मुशीर आलम अंसारी, जगदीश यादव, मोहम्मद फैज, कपिलदेव राजभर, चंद्रभान निषाद, श्यामचंद्र मौर्य, तिलकधाारी गौतम, सुनीता सोनकर, नूरुद्दीन, अमरीश दुबे, मालती वर्मा, असगर खान, संतोष कुमार यादव, अशोक राजभर, राहुल यादव, वजहुल बेग, बिपिनबिहारी यादव, शिवशंकर पटेल, राजेश यादव, कृपाराम वर्मा को कार्यकारिणी का सदस्य नामित किया गया है। बृजेश कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
इनके अलावा अनिल निषाद को कटेहरी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष व श्यामनरायन यादव को विधानसभा क्षेत्र कटेहरी महासचिव बनाया गया। इसी प्रकार टांडा में संदीप कुमार को अध्यक्ष व जकी अनवर अंसारी को महासचिव, आलापुर में रवींद्र कुमार यादव को अध्यक्ष, जलालपुर में अखिलेश यादव को अध्यक्ष व किरदार मेहदी को महासचिव तथा विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर में प्रवीण शर्मा को अध्यक्ष व संजय यादव को महासचिव बनाया गया।

राजितराम गौतम को टांडा ब्लाॅक अध्यक्ष के अलावा हरिकेश कनौजिया को बसखारी, रामसंवारे धुरिया को कटेहरी, दिलीप यादव को भीटी, उमाशंकर निषाद को अकबरपुर, संदीप चौधरी को जलालपुर, सत्यप्रकाश सोनू को भियांव, राजबहादुर को रामनगर, विनोद निषाद को जहांगीरगंज ब्लाॅक अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही अमित कुमार वर्मा को टांडा ब्लाॅक का महासचिव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed