फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Private oxygen supply from the plant banned from reaching the liquid

लिक्विड न पहुंचने से प्लांट से निजी ऑक्सीजन सप्लाई पर रोक

Sun, 09 May 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Private oxygen supply from the plant banned from reaching the liquid
टांडा। विश्वकर्मा ऑक्सीजन डिस्ट्रीब्यूटर प्लांट में स्थानीय प्रशासन ने ताला बंद कर बची हुई ऑक्सीजन गैस को सुरक्षित कर लिया है। इसके चलते ऑक्सीजन को लेकर नागरिकों में हड़कंप मच गया है। दूरदराज व आसपास के जनपदों से आए लोगों को कई घंटे लाइन में सिलेंडर लेकर लगे रहने के बाद भी मायूसी हाथ लगी। इससे प्राइवेट अस्पतालों व घरों पर इलाज करा रहे मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रविवार को मरीजों के परिवारीजन सुबह से ही सिलेंडर लेकर परेशान रहे। थक हार कर दोपहर बाद मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

बताते चलें कि रविवार को ऑक्सीजन की लिक्विड की गाड़ी नहीं आयी। इसके चलते पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन का उत्पादन नहीं हो पाया। सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को दिक्कत न हो, इसके चलते प्रशासन ने बची हुई ऑक्सीजन को रिजर्व कर लिया। रविवार की सुबह आम नागरिक पहुंचे और अपने मरीजों के लिए सिलेंडरों को रिफिल कराने का इंतजार करने लगे। उन्हें बाद में बताया गया कि आज मरीजों को सीधे तौर पर रिफिल करने की कार्यवाही बंद रहेगी।
विज्ञापन

कहा गया कि गैस की गाड़ी नहीं आई है। दोपहर में विश्वकर्मा ऑक्सीजन डिस्ट्रीब्यूटर प्लांट पर कुछ सत्तादल के नेता व एसडीएम अभिषेक पाठक पहुंचे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। केवल इतना कहा कि ऑक्सीजन जो बची है, वह मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल के लिए है। सुल्तानपुर, बस्ती, जौनपुर के बीच में अंबेडकरनगर की बुनकर नगरी टांडा में एक मात्र निजी ऑक्सीजन प्लांट लगा है। इसकी क्षमता 20 टन की है। इससे मौजूदा समय में आसपास के जिले में सप्लाई के साथ जिला अस्पताल व महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सददरपुर व कोविड एल-2 अस्पताल टांडा को सप्लाई दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन गैस आपूर्ति का ठेका प्रयागराज की एक कंपनी ने लिया था। लेकिन उसने इस महामारी में हाथ खड़ा कर लिए हैं। इस कारण विश्वकर्मा डिस्ट्रीब्यूटर पर उसका भी बोझ बढ़ गया है। विश्वकर्मा के डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया कि बोकारो प्लांट से लिक्विड का टैंकर 20 टन लिक्विड लेकर आया था, जिसमें 10 टन ही टांडा में उतारा गया। बाकी 10 टन लिक्विड संतकबीर नगर जिले में लगे प्लांट को भेज दी गई। यदि शासन प्रशासन समय से लिक्विड पूरी मात्रा में सुनिश्चित कराता रहे तो ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। ऑक्सीजन लेने वाले मरीजों के परिवारीजन रविवार को पूरे दिन चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें कोई उचित जवाब नही मिल सका। इससे उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed