फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Principal suspended for locking student in room

Ambedkar Nagar News: कमरे में छात्र को बंद कर जाने वाले प्रधानाध्यापक निलंबित

Sat, 03 May 2025 03:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 03 May 2025 03:51 PM IST
विज्ञापन
Principal suspended for locking student in room

विज्ञापन
अंबेडकरगनर। प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर में कक्षा चार में अध्ययनरत शिवम को छुट्टी के दौरान कमरे में बंद कर शिक्षक और प्रधानाध्यापक घर चले गए। जानकारी होने पर छात्र को बाहर निकला गया। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।



बच्चे के साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती थी। इसका स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बना लिया। बच्चे ने वीडियो में बताया कि कमरे में 12 बजे से बंद हूं। इससे यह पता चलता है कि अध्यापक विद्यालय को समय से पहले ही बंद कर देते हैं। दरअसल गांव में बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को पता चला कि छात्र बंद कमरे में रो रहा है। एक छात्र को विद्यालय में ही बंद कर शिक्षक घर चले गए।
विज्ञापन


दोपहर विद्यालय में जब अवकाश हुआ तो शिवम एक कक्ष के अंदर मौजूद था। इसके बावजूद संबंधित कक्ष व विद्यालय का मुख्य गेट पर ताला लगाने के दौरान प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। खंड शिक्षाधिकारी हिमांशु मिश्रा ने प्रधानाध्यापक दयाराम से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी को पदेन जांच अधिकारी नामित कर आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed