फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Prepare a list of criminals: SP

अपराधियों की सूची तैयार करें : एसपी

Sat, 08 Oct 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Prepare a list of criminals: SP
अंबेडकरनगर। एसपी ने शुक्रवार को आधी रात बसखारी थाने का औचक निरीक्षण किया। त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों के बारे में फीडबैक लेने के साथ ही दिशा-निर्देश भी दिया। कहा कि अपराधियों की सूची तैयार की जाए। राम-भरत मिलाप व अन्य आयोजनों के दौरान सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम करने को निर्देशित किया। थाना परिसर के साथ ही कार्यालय, मेस, मालखाना, हवालात, बैरक व कम्प्यूटर कक्ष आदि का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि पत्रावलियों के रखरखाव में किसी तरह की शिथिलता न बरती जाए। थाना परिसर की साफ-सफाई को बेहतर रखने को कहा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों व असामाजिक तत्वों की धरपकड़ करने में और तेजी लाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपराधियों की सूची तैयार कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। शांति व्यवस्था बेहतर रहे, इसके लिए रात्रि गश्त को बेहतर रखने को कहा। त्योहारों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। कहा कि क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से संपर्क रखें। क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाएं रखें। यदि कोई शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश करे तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed