फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Preparations went on throughout the day for CM's visit

Ambedkar Nagar News: सीएम के दौरे को लेकर दिनभर चला तैयारियों का दौर

Mon, 05 Aug 2024 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Preparations went on throughout the day for CM's visit
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अकबरपुर नगर मेे हटाया जा रहा अतिक्रमण -संवाद
अंबेडकरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सोमवार को सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया, जिसके अनुसार वे जिले में लगभग तीन घंटे रहेंगे। इसमें विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ ही जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी शामिल है। सीएम के हाथों करोड़ों की लागत से कई परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास की भी तैयारी है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सीएम योगी आदित्यनाथ का मार्च माह में जनपद दौरा हुआ था। अब कटेहरी विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले सीएम एक बार फिर जिले के दौरे पर पहुंचने वाले हैं। एक दिन पहले तक यह संभावना जताई जा रही थी कि सात अगस्त को सीएम यहां पहुंच सकते हैं, अब इस पर मुहर लग गई है। इसे देखते हुए समूचा जिला प्रशासन सोमवार को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। अलग-अलग विभागों के अधिकारियों ने पूरे दिन तैयारियों से जुड़ा मोर्चा संभाले रखा। अकबरपुर हवाईपट्टी से लेकर कलेक्ट्रेट व बसखारी मार्ग पर सर्किट हाउस तक के क्षेत्र को नए सिरे से संवारा जा रहा है। वृहद साफ-सफाई का अभियान शुरू कर दिया गया है। यह जिम्मा नगर पालिका अकबरपुर व पंचायत राज विभाग ने संभाल रखा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने अन्य निकायों के सफाईकर्मियों की भी ड्यूटी लगा दी है। लोक निर्माण विभाग ने मार्गों की मरम्मत शुरू कर दी है। अनावश्यक बने ब्रेकरों को सोमवार को हटा दिया गया। कलेक्ट्रेट के इर्द-गिर्द ठेला व अन्य दुकानदारों को यह कह दिया है कि सुरक्षा कारणों से सीएम के दौरे तक कहीं अन्यत्र अस्थायी प्रबंध कर लें। ऐसे कई दुकानदारों को नगर पालिका की टीम ने सोमवार को अतिक्रमण मानते हुए हटवाया भी। स्वास्थ्य विभाग ने हवाईपट्टी, कलेक्ट्रेट व जनपद न्यायालय के इर्द-गिर्द दवाओं का छिड़काव शुरू करा दिया है। तैयारी है कि हवाईपट्टी से जब सीएम कार से कलेक्ट्रेट के लिए निकलें तो सारी व्यवस्था चाक चौबंद नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने सोमवार देर शाम कलेक्ट्रेट में तैयारी बैठक की। इसमें सीएम के हाथों कई योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास की भी रूपरेखा तैयार की जाती रही। सुरक्षा के लिए भी तैयारियों का खाका खींचा गया।

यह है सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
सीएम योगी आदित्यनाथ का जो कार्यक्रम जारी हुआ है उसके अनुसार सात अगस्त को रामकथा पार्क अयोध्या से दिन में साढ़े 11 बजे हेलीकॉप्टर से अकबरपुर हवाईपट्टी पहुंचेंगे। 12:05 बजे वे सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे। पांच मिनट बाद यहां पहुंचकर वे एक बजे तक यहीं सभागार में जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यहां एक बजे से डेढ़ बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद वे एक बजकर 40 मिनट पर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे जहां पांच मिनट बाद विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। यहां से 2:45 बजे निकलकर वे हवाईपट्टी जाएंगे। जहां से वे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।



दिनभर चला अतिक्रमण हटाने का अभियान
सीएम के आगमन से पहले अकबरपुर नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान ने गति पकड़ ली है। यूं तो इसके पीछे कांवड़ियों की सुरक्षा का हवाला दिया जा रहा है लेकिन असल मकसद यह है कि सीएम के दौरे में कहीं भी सड़क किनारे अतिक्रमण न दिखे। इसके चलते ही सोमवार को नगर परिषद की टीम जेसीबी व अन्य मशीन लेकर दिनभर सक्रिय रही। अकबरपुर ईओ बीना सिंह ने अपनी मौजूदगी में अतिक्रमण अभियान चलवाया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पुराने तहसील तिराहे से लेकर अयोध्या मार्ग पर तथा तिराहे से पटेलनगर तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed