फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Preparations for strict action against fake advocates in the tehsil premises

Ambedkar Nagar News: तहसील परिसर में फर्जी अधिवक्ताओं पर सख्ती की तैयारी

Fri, 30 Jan 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 30 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Preparations for strict action against fake advocates in the tehsil premises
जलालपुर। जलालपुर बार एसोसिएशन ने तहसील परिसर में सक्रिय फर्जी अधिवक्ताओं के खिलाफ कदम उठाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शुक्रवार को अधिवक्ता सभागार में आयोजित बैठक में अध्यक्ष कृपा शंकर मौर्य ने कहा कि कुछ लोग स्वयं को अधिवक्ता बताकर तहसील परिसर में आ रहे हैं, जिससे अधिवक्ता समाज की छवि प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सात सदस्यीय समिति बनाई गई है। समिति में पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष चंद्र विजय राव, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर यादव, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश मिश्रा और पूर्व संयुक्त मंत्री जगदीश चंद्र यादव को शामिल किया गया है। समिति को 6 फरवरी तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed