फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Preparation to send 20 thousand quintals of urea to 80 committees

Ambedkar Nagar News: 80 समितियों पर 20 हजार क्विंटल यूरिया भेजने की तैयारी

Sat, 08 Aug 2026 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Preparation to send 20 thousand quintals of urea to 80 committees
अंबेडकरनगर। खरीफ सीजन में किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सहकारिता विभाग ने यूरिया की आपूर्ति तेज कर दी है। 80 समितियों पर 20 हजार क्विंटल यूरिया भेजने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसके सापेक्ष शनिवार को 60 समितियों पर प्रेषण शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

इस वर्ष खरीफ के लिए 2,24,010 क्विंटल यूरिया वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अगस्त माह के लिए 2,00,710 क्विंटल यूरिया का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष अब तक 1,26,460 क्विंटल यूरिया समितियों पर उपलब्ध कराई जा चुकी है। वर्तमान में विभाग की ओर से समितियों पर 13,620 क्विंटल यूरिया उपलब्ध होने और पीसीएफ गोदाम में 5350 क्विंटल यूरिया होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

सहकारिता विभाग की ओर से 80 समितियों पर 20 हजार क्विंटल यूरिया भेजने की तैयारी की गई है। इसमें शनिवार को 60 समितियों पर करीब 16,000 क्विंटल यूरिया प्रेषित किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा 90 समितियों पर 13,500 क्विंटल डीएपी व एनपीएस भी भेजी जा रही है। एआर कोऑपरेटिव राघवेंद्र प्रताप शुक्ला ने बी पैक्स बहुउद्देशीय समिति बेवाना का निरीक्षण किया। यहां किसान देवव्रत, महावीर, रामलखन, रामसुरेश, दयाराम, वेदभारी और ताज मोहम्मद खाद लेने के लिए पहुंचे थे। एआर ने किसानों से वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। साथ ही स्टॉक का मिलान ई पॉस मशीन से कराया। यहां 400 बोरी यूरिया और 250 बोरी डीएपी स्टॉक में मिली। एआर ने सचिव व अन्य स्टाफ को नियमानुसार वितरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed