फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pradhan candidates can now spend Rs 1.25 lakh instead of Rs 75,000 in the elections.

Ambedkar Nagar News: प्रधान पद के प्रत्याशी चुनाव में 75 हजार के बजाय अब 1.25 लाख रुपये कर सकेंगे खर्च

Tue, 04 Nov 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 04 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pradhan candidates can now spend Rs 1.25 lakh instead of Rs 75,000 in the elections.

विज्ञापन


अंबेडकरनगर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों की चुनाव खर्च सीमा और नामांकन शुल्क जारी कर दिया गया है। ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी चुनाव में अब 1.25 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे, जबकि 2021 में यह सीमा 75 हजार रुपये थी। नामांकन शुल्क 300 से बढ़ाकर 600 रुपये और जमानत राशि 2 हजार से बढ़ाकर 3 हजार रुपये कर दी गई है।
ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अधिकतम 10 हजार रुपये तक चुनावी प्रचार में खर्च कर सकेंगे। नामांकन शुल्क 200 रुपये और जमानत राशि 800 रुपये है। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और महिला प्रत्याशियों को इसमें आधी छूट मिलेगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के लिए खर्च सीमा 75 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है। नामांकन शुल्क 600 रुपये और जमानत राशि 3 हजार रुपये तय की गई है। आरक्षित वर्ग के प्रत्याशियों के लिए यह राशि आधी रहेगी। जिला पंचायत सदस्य अब अधिकतम 2.5 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे। पिछली बार यह सीमा 1.5 लाख रुपये थी। नामांकन शुल्क 500 से बढ़ाकर 1,000 रुपये और जमानत राशि 4 हजार से बढ़ाकर 8 हजार रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के प्रत्याशी 3.5 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे, जबकि 2021 में यह सीमा 2 लाख रुपये थी। नामांकन शुल्क 2 हजार रुपये और जमानत राशि 5 हजार रुपये रखी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अब अधिकतम 7 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। पहले यह सीमा 4 लाख रुपये थी। नामांकन शुल्क 3 हजार रुपये और जमानत राशि 25 हजार रुपये तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सभी शुल्कों में आधी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed