फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Practical examination in any school did not take place on the first day

पहले दिन नहीं हुई किसी विद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा

Wed, 20 Apr 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Practical examination in any school did not take place on the first day
अंबेडकरनगर। जिले के 98 विद्यालयों में होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा पहले दिन बुधवार को किसी भी विद्यालय में नहीं हुई। 20 अप्रैल से 27 अप्रैल तक चलने वाली इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए डीआईओएस कार्यालय ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर लिए जाने का दावा किया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के बाद अब इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को लेकर शासन प्रशासन ने जरूरी कदम उठाए हैं। पहली बार ऐसा हो रहा है कि जिन छात्र-छात्राओं ने जिन केंद्र पर परीक्षा दी है, वहीं पर वे प्रयोगात्मक परीक्षा भी देंगे। बताते चलें कि यूपी बोर्ड परीक्षा जिले के 111 केंद्र पर हुई थी। इनमें से 6 केंद्र के मूल्यांकन केंद्र बनाए जाने के बाद सुविधानुसार 98 केंद्रों को प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र को नामित किया गया। इसके अलावा पहली बार यह भी हो रहा कि प्रयोगात्मक परीक्षा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगी। साथ ही इनकी मौजूदगी में ही परीक्षार्थियों को केंद्र पर ही अंक भी दिया जाएगा। इसे लेकर डीआईओएस कार्यालय ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर लिए जाने का दावा किया है। इस बीच डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि पहले दिन किसी भी केंद्र पर प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हुई।
विज्ञापन

उधर डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि 27 अप्रैल तक होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। बताया कि इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षकों की डयूटी ऑनलाइन दी गई है, इसके चलते पहले दिन कुछ समस्या उत्पन्न हुई है। हालांकि गूगल मेट की मीटिंग के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि गुरुवार से सुचारु रूप से प्रयोगात्मक परीक्षा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed