{"_id":"6a624b222edb7784880dda7d","slug":"power-supply-to-20-villages-remained-off-all-night-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-161247-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रातभर गुल रही 20 गांव की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रातभर गुल रही 20 गांव की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
अकबरपुर-मालीपुर मार्ग पर बिजली के तार के ऊपर पेड़ की टहनियों को काटता बिजलीकर्मी। स्रोत विभाग
अंबेडकरनगर। कटेहरी के तिवारीपुर गांव के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से पूरी रात 20 गांव की बिजली गुल रही। इससे लोगों को तमाम परेशानी का सामना करना पड़ा।
शिवबाबा बिजली घर से अन्नावा, घाघूपुर, दुल्लापुर, रग्घुपुर, सीसम ई कुर्मी का पुरवा, मूसेपुर ग्रांट, करमपुर,बरवां, बैरमपुर श्यामगंज, तिवारी सहित करीब 30 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। बुधवार रात करीब 11 बजे, कटेहरी के तिवारीपुर गांव के पास 11 केवी बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। इस घटना के तत्काल बाद, शिवबाबा बिजली घर से जुड़े अन्नावा, घाघूपुर, दुल्लापुर, रग्घुपुर, सीसम ई कुर्मी का पुरवा, मूसेपुर ग्रांट, करमपुर, बरवां, बैरमपुर श्यामगंज, तिवारी सहित लगभग 20 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
रात करीब 12 बजे तिवारीपुर के पास तार टूटने की पुष्टि हुई। इसके बाद, बिजलीकर्मियों ने तिवारीपुर से जंपर काटकर अन्नावा, घाघूपुर, दुल्लापुर, रग्घुपुर, सीहमई, कुर्मी का पुरवा, मूसेपुर गिरंट और करमपुर जैसे गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल करने में सफलता पाई। बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे बिजलीकर्मियों ने टूटे हुए तार को ठीक करने का कार्य पूरा किया। मालीपुर रोड पर बिजली के तारों के ऊपर से पेड़ की टहनियों को काटा जा रहा था। इस बीच मालीपुर रोड की बिजली आपूर्ति पांच घंटे गुल रही। दोपहर तीन बजे आपूर्ति सुचारू होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि फाल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।