फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Power supply remained disrupted all night due to overloading and faults.

Ambedkar Nagar News: ओवरलोडिंग और फाॅल्ट से रातभर गुल रही बिजली

Tue, 22 Sep 2026 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Power supply remained disrupted all night due to overloading and faults.
अकबरपुर में ओवरलोड से टूटकर गिरा बिजली तार। स्रोत स्थानीय
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली आपूर्ति सोमवार रात से मंगलवार तक प्रभावित रही। अलग-अलग बिजलीघरों और फीडरों में ओवरलोडिंग व फाॅल्ट के कारण कई इलाकों में घंटों आपूर्ति बाधित रही। इससे उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं के साथ पावरलूम संचालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार शाम 7:25 बजे ओवरलोड होने पर टाउन बिजलीघर की आपूर्ति करीब एक घंटे के लिए बंद करनी पड़ी। करीब आधे घंटे बाद कुर्की फीडर भी ओवरलोड के कारण बंद हो गया। टाउन बिजलीघर की आपूर्ति रात 8:30 बजे बहाल हुई। इसके बाद रात नौ बजे साउथ वेस्ट फीडर से जुड़े शहरी क्षेत्र समेत 30 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। आपूर्ति बहाल होने के बाद सदरपुर फीडर ओवरलोड होने से बंद हो गया, जिसे रात करीब 11 बजे चालू किया जा सका।
विज्ञापन

कटेहरी बिजलीघर के पास 33 हजार केवी लाइन का तार टूटने से रात आठ बजे आपूर्ति ठप हो गई। करीब चार घंटे बाद रात 12 बजे बिजली बहाल हुई। इस दौरान उपभोक्ताओं को गर्मी और उमस के बीच परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा संवाद के अनुसार, सोमवार शाम से मंगलवार दोपहर तक अलग-अलग फीडरों और 33 केवी मुख्य आपूर्ति में ट्रिपिंग होती रही। सोमवार शाम छह बजे मुबारकपुर फीडर बंद हुआ और 6:40 बजे आपूर्ति बहाल हुई। शाम 6:05 बजे टांडा नंबर चार की बिजली गई, जो शाम सात बजे लौटी। रात 8:40 बजे 33 केवी मुख्य आपूर्ति बाधित हुई और 9:40 बजे बहाल हुई। इसके बाद रात 12 बजे 33 हजार बिजलीघर की आपूर्ति बंद हो गई, जिसे रात एक बजे शुरू किया गया।
लगातार ट्रिपिंग के कारण टांडा में पूरी रात पावरलूम का काम प्रभावित रहा। बुनकरों के अनुसार, बढ़ती लागत और कम मुनाफे के बीच अनियमित बिजली आपूर्ति से उत्पादन घट रहा है। मशीनें बार-बार बंद होने से तैयार माल समय पर पूरा करना मुश्किल हो रहा है। महरूआ के पतौना बिजलीघर की आपूर्ति मंगलवार सुबह 10 बजे फाॅल्ट के कारण बंद हुई। बिजलीकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद इसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की।
अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बरसात नहीं होने से बिजली की मांग अचानक बढ़ी है। इससे बिजलीघर ओवरलोड हो रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से घरों में केवल जरूरी विद्युत उपकरणों का इस्तेमाल करने की अपील की।
क्या कहते हैं उपभोक्ता
लगातार बिजली कटौती से घरेलू कामकाज के साथ छोटे कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं। रोस्टर के अनुसार आपूर्ति नहीं मिलने से काम का समय बिगड़ जाता है। विभाग को नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।

मोहम्मद कासिम, बुनकर
बिजली बार-बार जाने से पावरलूम का काम रुकता है। मशीन बंद होने से उत्पादन प्रभावित होता है और दोबारा शुरू करने में समय लगता है। इससे तैयार माल की समय पर आपूर्ति नहीं हो पाती और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
हाजी इफ्तेखार, पावरलूम संचालक व बुनकर नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed