फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Power supply disrupted due to faults and maintenance; 250 villages affected.

Ambedkar Nagar News: फाॅल्ट और अनुरक्षण से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, 250 गांव प्रभावित

Sun, 20 Sep 2026 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to faults and maintenance; 250 villages affected.
अकबरपुर में ट्रांसमिशन पर अनुरक्षण कार्य का जायजा लेते अफसर। स्रोत विभाग
अंबेडकरनगर। फाॅल्ट और अनुरक्षण कार्य के चलते शनिवार रात से रविवार तक जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रही। महरूआ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े छह फीडरों की आपूर्ति शनिवार रात करीब तीन घंटे ठप रहने से 50 से अधिक गांव अंधेरे में रहे। वहीं, रविवार को अकबरपुर उपकेंद्र से जुड़े आठ फीडरों की बिजली करीब चार घंटे बंद रही। इससे अकबरपुर शहर के साथ करीब 200 गांव प्रभावित हुए। टांडा और जलालपुर क्षेत्र में भी फाल्ट और बार-बार बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

महरूआ में तीन घंटे बाद मिला फाॅल्ट
महरूआ उपकेंद्र के छह फीडरों की बिजली शनिवार रात करीब दो बजे अकबरपुर-बनगांव रेलवे क्रॉसिंग के पास फाॅल्ट आने से गुल हो गई। इससे नसीरपुर, पतौना, वेस्ट, महरूआ समेत अन्य फीडरों से जुड़े 50 से अधिक गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजलीकर्मियों ने करीब तीन घंटे तक पेट्रोलिंग की। इसके बाद फाल्ट का पता चल सका। सुबह करीब पांच बजे फाल्ट दुरुस्त होने के बाद आपूर्ति बहाल हुई। हीड़ी, चक्रसेनपुर, आनंदनगर, सारंगपुर दियरा, बरामदपुर जरियारी, आदमपुर तिंदौली, कुसुनीपुर और पतौना समेत 50 से अधिक गांवों को 33 हजार केवी कोटवा मोहम्मदपुर-अकबरपुर बिजलीघर से आपूर्ति मिलती है। रात में अचानक बिजली गुल होने से उमस और गर्मी के बीच ग्रामीणों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

अनुरक्षण के लिए चार घंटे बंद रही शहर की बिजली
रविवार सुबह 11 बजे अकबरपुर उपकेंद्र से जुड़े वीआईपी, एलआईसी, पटेल नगर, कंपोजिट, कुर्की, सदरपुर, टाउन और साउथ वेस्ट फीडरों की आपूर्ति अनुरक्षण कार्य के लिए बंद कर दी गई। इससे अकबरपुर शहर समेत करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजलीघर और संबंधित उपकेंद्रों पर विद्युत सुधार के कार्य कराए गए। सड़कों और गलियों में तारों के ऊपर आ रही पेड़ों की टहनियों की छंटाई भी की गई। अनुरक्षण कार्य दोपहर करीब तीन बजे तक चला। इसके बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा में बार-बार गुल हुई बिजली
टांडा। मुबारकपुर और वीआईपी फीडर की बिजली शनिवार शाम 5:30 बजे बंद हुई और 5:50 बजे बहाल हुई। रात 10:35 बजे मुबारकपुर फीडर फिर ठप हुआ, जिसे 15 मिनट बाद चालू किया गया। रविवार सुबह 8:25 बजे वीआईपी फीडर की आपूर्ति बाधित हुई, जो 38 मिनट बाद बहाल हुई। शाम 4:45 बजे फाल्ट आने से वीआईपी फीडर फिर बंद हो गया। 20 मिनट बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी। (संवाद)
नेवादा में दो-दो घंटे पर कटौती
जलालपुर। नेवादा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में दो-दो घंटे के अंतराल पर बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। अंबरपुर, सेहरी, बंदीपुर, नेवादा, टोल प्लाजा और तिघरा गांव के लोगों का कहना है कि बार-बार बिजली जाने से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है।
बोले उपभोक्ता
गर्मी के बीच बार-बार बिजली कटने से काफी परेशानी हो रही है। बिजली जाने के बाद घंटों आपूर्ति बहाल नहीं होती, जिससे घरों में बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। - रामजनम वर्मा, ब्राहिमपुर कुसुमा, टांडा
उमस और गर्मी में पंखे-कूलर बंद हो जाने से घर में रहना मुश्किल हो जाता है। अनुरक्षण के लिए शटडाउन लिया जा रहा है तो इसकी पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दी जानी चाहिए और तय समय में आपूर्ति बहाल होनी चाहिए। - नीतेश पांडेय, पंडितनगर कटारिया याकूबपुर

कार्य पूरा होने के बाद बहाल हुई आपूर्ति
अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रोस्टर के अनुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जा रही है। अनुरक्षण कार्य के कारण कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित हुई थी। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed