{"_id":"695d491464ed29cea402d1cc","slug":"power-supply-could-be-restored-after-36-hours-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-148303-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 36 घंटे बाद शुरू हो सकी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 36 घंटे बाद शुरू हो सकी बिजली आपूर्ति
Tue, 06 Jan 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
केदारनगर। इल्तिफातगंज के गांधीनगर चौराहे पर घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार डंपर से क्षतिग्रस्त बिजली के दो ट्रांसफार्मर मंगलवार को भी नहीं लगाए जा सके। करीब 36 घंटे बाद शाम करीब पांच बजे 400 केवीए के मोबाइल ट्रांसफार्मर के जरिये बिजली आपूर्ति चालू कर जैसे-तैसे काम चलाया गया। करीब 50 हजार आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सोमवार सुबह पांच बजे मध्य प्रदेश के एक डंपर ने अयोध्या से टांडा की ओर जाते समय शहजौरा मोड़ पर सड़क किनारे चबूतरे पर रखे 400 केवीए ट्रांसफार्मर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद 400 केवीए ट्रांसफार्मर के अलावा पास में रखा एक अन्य 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। डंपर व ट्रांसफार्मर हटाने के दौरान सोमवार शाम कई खंभों की बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके बाद कटरिया आंशिक, आजादनगर अंशिक, सहजौरा, मीरानपुर बभनपुरा, ईश्वरनगर, आजादनगर, डेलमऊ, चमनगंज, बैरमपुर सहित 15 वार्डों में बिजली आपूर्ति मंगलवार सुबह तक गुल रही। सुबह 10 बजे यहां बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए 400 केवीए का मोबाइल ट्रांसफार्मर मंगवाया गया, लेकिन दो बिजली के खंभे टूटे होने के चलते आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
दोपहर बाद टांडा से दो और ट्रांसफार्मर मंगवाए गए, जिसके बाद शाम करीब पांच बजे मोबाइल ट्रांसफार्मर की मदद से आपूर्ति चालू कराई गई। इस बीच ध्वस्त हुए ट्रांसफार्मर और लाइनों की मरम्मत का कार्य भी चलता रहा। अधिशासी अभियंता मोहित कुमार ने बताया कि वैकल्पिक रूप से आपूर्ति शुरू करा दी गई है। ट्रांसफार्मरों को लगवाकर बिजली आपूर्ति सुचारू कराने का प्रयास किया जा रहा है।